Breaking News: प्रदेश में गर्भवती महिलाओं के लिए चलाया जाएगा वैक्सिनेशन अभियान, मंत्री सारंग ने दी जानकारी

Breaking News: प्रदेश में गर्भवती महिलाओं के लिए चलाया जाएगा वैक्सिनेशन अभियान, मंत्री सारंग ने दी जानकारी Vaccination campaign will be run for pregnant women in the state, Minister Sarang gave information

Breaking News: प्रदेश में गर्भवती महिलाओं के लिए चलाया जाएगा वैक्सिनेशन अभियान, मंत्री सारंग ने दी जानकारी

भोपाल। प्रदेश में लोगों का वैक्सिनेशन तेजी से चलाया जा रहा है। अब तक करीब 2 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। अब सरकार प्रदेश में गर्भवती महिलाओं को भी कोरोना की वैक्सीन लगाने पर विचार कर रही है। इसको लेकर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जल्द ही प्रदेश में गर्भवती महिलाओं को भी कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके लिए सभी सेंटर्स पर वैक्सीन लगाने वाले स्टाफ को ट्रेनिंग दी जाएगी। सारंग ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को भी वैक्सीनेशन अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से प्रदेश में आज सभी जगह वैक्सीनेटरों को ट्रेनिंग दी गई है।

ट्रेनिंग के बाद प्रेग्नेंट महिलाओं को वैक्सीन लगाने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। गर्भवती महिलाओं को वैक्सिनेट करने के लिए पिंक बूथ लगाए जाएंगे। साथ ही इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की जरूरत नहीं होगी। ऑनसाइट पहुंचकर भी महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कर वैक्सीन का डोज लगाया जा सकता है। बता दें कि प्रदेश में पिछले दिनों से लगातार वैक्सीन लगाई जा रही है। प्रदेश में वैक्सिनेशन महाअभियान ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। अब तक करीब 2 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

https://twitter.com/VishvasSarang/status/1414566153695858691?s=20

महिलाओं को किया जाएगा प्रेरित
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि प्रदेश में गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। इससे पहले महिलाओं की काउंसलिंग की जाएगी। सारंग ने कहा कि प्रेग्नेंट महिलाओं को वैक्सीन लगाने से पहले उनकी काउंसलिंग करना बहुत जरूरी है। सारंग ने कहा कि सबसे अहम बात यह है कि महिलाएं स्वेच्छा से कोरोना वैक्सीन लगवाएं। मंत्री सारंग ने कहा है कि अभी तक की सभी रिसर्चों में यह बात सही साबित हुई है कि प्रेग्नेंट महिलाओं को वैक्सीन लगवाने से किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। इसी को देखते हुए प्रदेश में गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता से वैक्सीन लगाई जाएगी। बता दें कि प्रदेश में कोरोना का कहर अब थम गया है। कोरोना थमते हुए सभी बाजारों को खोल दिया गया है। अब बाजार भी रात 10 बजे तक खोले जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article