Uttarakhand LandSlide: एक बार फिर ! देखते ही देखते पूरी तरह ढह गया बर्फ का पहाड़, क्या आपने देखा ये वीडियो ?

Uttarakhand LandSlide: एक बार फिर ! देखते ही देखते पूरी तरह ढह गया बर्फ का पहाड़, क्या आपने देखा ये वीडियो ?

Uttarakhand: बारिश के मौसम में जहां पर उत्तराखंड में भूस्खलन और हिमस्खलन की घटनाएं सामने आती रही है वहीं पर अचानक पहाड़ खिसकने की खबर मिलती है आज शनिवार को एक बार फिर से चोराबाड़ी से तीन किमी ऊपर बर्फ का पहाड़ खिसकने की घटना सामने आई है। आज सुबह 6 बजे हिमालय क्षेत्र में केदारनाथ मंदिर के पास हिमस्खलन होने की यह घटना हुई।

सामने आया घटना का वीडियो

आपको बताते चलें कि, यह घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मंदिर के पास बर्फ का पहाड़ खिसक रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि बर्फ का पहाड़ देखते ही देखते पूरी तरह ढह गया। बताया जा रहा है कि हिमखंड काफी बढ़ा था, जिससे बर्फ के धुएं का गुबार काफी दूर तक रहा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि अभी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। केदारनाथ में सबकुछ सामान्य है। मंदिर सहित आसपास के क्षेत्र में सब ठीक है।

[video width="480" height="270" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/10/2ifxjVqxazBdgZw1.mp4"][/video]

घटना से प्रशासन अलर्ट पर

आपको बताते चलें कि, भूस्खलन के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। पुलिस-प्रशासन की ओर से संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही तीर्थ यात्रियों को एहतियात बरतने की भी सलाह दी जा रही है। आपको बता दें कि वर्ष 2013 में केदारघाटी में चोराबाड़ी झील के टूटने से मंदाकिनी नदी में बाढ़ आ गई थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article