खुशखबरी, सरकार ने किया अवकाश का ऐलान, 30 दिन बंद रहेंगे कार्यालय!

खुशखबरी, सरकार ने किया अवकाश का ऐलान, 30 दिन बंद रहेंगे कार्यालय! Uttarakhand government announced government holidays vkj

खुशखबरी, सरकार ने किया अवकाश का ऐलान, 30 दिन बंद रहेंगे कार्यालय!

सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। साल 2023 के त्यौहारों के लिए सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए अवकाश का ऐलान कर दिया गया है। इस संबंध में उत्तराखंड अल्मोडा डीएम ने आदेश भी जारी कर दिए है।

दरअसल, अल्मोड़ा की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं, इस संबंध में आदेश भी ​जारी कर दिए गए है। इस आदेश में 9 मार्च को होली का टीका, 7 अक्टूबर को अनवष्टका व 14 नवंबर को दीपावली पर स्थानीय अवकाश की घोषणा की है। इसके अलावा आदेश में डीएम ने कहा कि इस तिथि पर कोषागार व उप कोषागारों को छोड़कर सभी कार्यालय और संस्थानों में अवकाश रहेगा।

publive-image

इससे पहले दिसंबर में उत्तराखंड शासन द्वारा वर्ष 2023 के लिए सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक, निर्बंधित और निगोशिएबुल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया जा चुका है। इसके तहत कर्मचारियों को तीनों श्रेणियों में कुल 30 अवकाश मिलेंगे, जिनमें से तीन छुट्टियों पर रविवार पड़ रहा है। सार्वजनिक अवकाश की सूची में ईगास को भी शामिल कर दिया गया है। ये अवकाश आर्थिक कार्य विभाग केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अनुदेश के क्रम जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article