Uttarakhand Big Accident: अचानक निर्माणाधीन पुुल गिरने से हुआ हादसा, कई मजदूर घायल

Uttarakhand Big Accident: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग से छह किलोमीटर दूर नारकोटा के पास निर्माणाधीन पुल गिरने से आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।
एसडीआरएफ ने दी जानकारी
आपको बताते चलें कि, इस हादसे को लेकर एसडीआरएफ ने जानकारी देते हुए कहा कि, 6 लोगों को निकाला गया और जिला अस्पताल ले जाया गया। 4-5 लोगों के फंसे होने की आशंका है।
ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग से छह किलोमीटर दूर नारकोटा के पास निर्माणाधीन पुल गिरने से आधा दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल हो गए। 6 लोगों को निकाला गया और जिला अस्पताल ले जाया गया। 4-5 लोगों के फंसे होने की आशंका है: एसडीआरएफ, उत्तराखंड pic.twitter.com/PkLKj2TEHx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 20, 2022
Share This
0 Comments