/bansal-news/media/media_files/2026/02/20/varanasi-up-board-students-college-protest-cheating-controversy-hindi-news-zxc-2026-02-20-23-59-20.jpg)
Varanasi UP Board Exam Cheating: उत्तर प्रदेश सरकार एक तरफ ये दावा कर रही है कि इस बार यूपी बोर्ड परीक्षाओं में कोई भी नकल नहीं कर सकेगा। लेकिन वाराणसी की ये खबर यूपी सरकार के इस दावे को खोखला साबित करती नजर आई। वाराणसी के मोहन सराय स्थित इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड परीक्षाों के दौरान नकल कराने के आरोप लगे। विरोध करने पर छात्रों से मारपीट का दावा किया गया। मौके पर ACP समेत पुलिस पहुंची और मामले को शांत करा, जांच की बात कही। छात्रों ने आरोप लगाया कि स्कून प्रबंधन की ओर से गेट बंद कर उन्हें पीटा गया।
इंटर के परीक्षार्थियों ने किया प्रदर्शन
वाराणसी के मोहन सराय इलाके में स्थित इंटर मीडिएट कॉलेज में इंटर के छात्रों का परीक्षा चल रही थी। परीक्षा केंद्र की लड़कियों का सेल्फ सेंटर होने के अलावा एक अन्य कॉलेज का सेंटर भी आया हुआ था। जिसमें अन्य कॉलेज के छात्रों ने आरोप लगाया कि वहां की लड़कियों को पहचान पहचान कर नकल कराई जा रही थी।
जब अन्य कॉलेज की छात्रों ने नकल का विरोध किया तो वहां के प्रबंधन से उनकी पहले कहासुनी हुई फिर बाद में गेट बंद कर छात्रों क़ो पीटा भी गया। ऐसा आरोप परीक्षा देने आये छात्रों ने लगाया। सहपाठी छात्रों के साथ मारपीट के बाद अन्य छात्रों ने गेट के बाहर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे हैं।
मौके पर ACP समेत भारी संख्या में पहुंची पुलिस
विद्यालय के बाहर छात्रों हुई मारपीट के बाद जब इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को दी तो छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए एसीपी समेत तमाम पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़ित छात्रों से कहा कि अगर आपके साथ कोई भी घटना घटित हुई है तो आप उसके तहरीर दीजिए हम स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आवश्यक विधि कार्यवाही भी करेंगे, ऐसा आश्वासन पुलिस की ओर से छात्रों को दिया गया।
ये भी पढ़ें - Kanpur Dehat EECO Accident: तेरहवीं में शामिल हो कर लौट रहे परिवार की ईको कार बेकाबू हो कर तालाब में गिरी, 4 की मौत
शिक्षा विभाग में तैनात बाबू की पत्नी का है स्कूल
जानकारी के मुताबिक मोहनसराय में स्थित यह इंटर कॉलेज वाराणसी में तैनात क्लर्क के पत्नि का बताया जा रहा है। यह क्लर्क उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग के वाराणसी कार्यालय में तैनात है जिसकी पत्नी के नाम से उक्त स्कूल है।
ये भी पढ़ें - Holi Special Train: गोरखपुर रूट से दिल्ली के लिए दो होली स्पेशल ट्रेनें, जानिए डेट और पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें - UP Police Transfer 2026: गोरखपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 26 दरोगा व पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us