/bansal-news/media/media_files/2026/02/03/varanasi-nagar-nigam-license-fee-waived-free-wifi-meat-market-hindi-news-zxc-2026-02-03-23-22-01.jpg)
Varanasi Nagar Nigam Decision: वाराणसी नगर निगम ने शहर के छोटे कारोबारियों, श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को राहत देने वाले कई अहम फैसले किए हैं। महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी की बैठक में जहां साइकिल, रिक्शा और ठेला संचालकों को लाइसेंस शुल्क से पूरी तरह मुक्त किया गया, वहीं अस्सी और दशाश्वमेध घाट पर फ्री वाई-फाई (Free Wi-Fi) शुरू करने, मीट मार्केट के लिए अलग जोन बनाने, बाढ़ नियंत्रण और महाशिवरात्रि से पहले सड़कों को दुरुस्त करने जैसे निर्णय भी लिए गए।
साइकिल, रिक्शा और ठेला का लाइसेंस शुल्क समाप्त
महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में को निगम के सभागार में हुई कार्यकारिणी में उपविधियों की जटिल प्रक्रियाओं को समाप्त कर सरल बनाने की सहमति बनी। ऐसे में पेइंग गेस्ट हाउस, गेस्ट हाउस, होम स्टे, डोरमेट्री, निजी नसिंग होम/ अस्पताल, प्रसुति गृह, पैथालाजी सेंटर डेंटल क्लीनिक, अल्ट्रासाउंड, निजी बसों, स्कूल बसों इंश्योरेंस कंपनीज देशी/ विदेशी शराब , मॉडल शाप होटल बार, होटल लाज सहित अन्य सभी उपविधियों (नियमावलियों ) को संशोधित कर सरलीकरण करने का निर्णय लिया है। महापौर ने प्रथम चरण में इसी माह के अंत तक अस्सी और दशाश्वमेध घाट पर फ्री वाई-फाई शुरू हो जाएगा। कार्यकारिणी ने कुत्तों के आतंक से मुक्ति के लिए एबीसी सेंटर का संचालन 10 दिनों में शुरू कराने तथा वाटर कूलरों की संख्या 18 से बढ़ाकर 28 करने का निर्णय लिया गया।
मीट-मांस की दुकानों के लिए शहर के चारों कोनों पर बनेंगे व्यवस्थित बाजार
​नगर निगम अब शहर के भीतर अनियंत्रित रूप से चलने वाली मीट और मांस की दुकानों को व्यवस्थित करने जा रहा है प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए निगम ने शहर की चारों दिशाओं में विशेष 'मीट मार्केट ज़ोन' विकसित करने का निर्णय लिया है। निगम ने इसके लिए शुरुआती दौर में ​पिसौर क्षेत्र, ​चितईपुर, ​रामनगर और सुजाबाद के बीच, ​सारनाथ (ऐढ़े) में स्थानों को चिन्हित किया गया है। अत्याधुनिक दुकानों में पार्किग की भी सुविधा होगी । वर्तमान में शहर की घनी आबादी और मुख्य सड़कों पर मांस की दुकानों के कारण स्वच्छता और यातायात की समस्या बनी रहती है। ​नगर निगम दुकानों का बेहतर पंजीकरण और निरीक्षण कर सकेगा। साथ ही ​कचरा निस्तारण (वेस्ट डिस्पोजल) के लिए आधुनिक सिस्टम लगाए जा सकेंगे।
​महापौर ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया है कि इन स्थानों पर बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए जल्द से जल्द विस्तृत आख्या और बजट प्रस्ताव पेश करें।
​अस्सी नाले पर बनेगा बैराज,अब नहीं डूबेगा शहर
नगर निगम ने.बाढ़ की विभीषिका रोकने के लिए अस्सी नाले पर बैराज बनवाने का निर्णय लिया है ताकि बाढ़ का स्थायी।समाधान हो सके । इसके लिए सिंचाई विभाग एक प्रस्ताव भेजा जाएगा।
महाशिवरात्रि से पहले गड्ढा मुक्त होंगे पंचक्रोशी और मंदिर मार्ग
​15 फरवरी को होने वाली महाशिवरात्रि और इस अवसर पर होने वाली एक दिवसीय पंचक्रोशी यात्रा को ध्यान में रखते हुए महापौर अशोक कुमार तिवारी ने शहर की सड़कों और गलियों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले पूरे पंचक्रोशी मार्ग और वहां स्थित 'पड़ावों' पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। शहर के वे सभी मार्ग जो प्रमुख शिव मंदिरों (जैसे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, महामृत्युंजय, और अन्य क्षेत्रीय शिवालयों) की ओर जाते हैं, उन्हें हर हाल में 12 फरवरी तक गड्ढा मुक्त किया जाएगा। खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक करने और सीवर ओवरफ्लो की समस्याओं को दूर करने के लिए जलकल विभाग और विद्युत विभाग को संयुक्त रूप से काम करने का निर्देश दिया गया है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us