/bansal-news/media/media_files/2026/02/10/hyderabad-brother-sister-suicide-varanasi-hotel-hindi-news-zxc-1-2026-02-10-18-16-14.jpg)
Hyderabad Brother Sister Suicide: वाराणसी में काशी विश्वनाथ दर्शन और शहर घूमने आए हैदराबाद के भाई-बहन ने निजी होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली। चेकआउट के दिन जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
होटल में ठहरे थे चार दिनों से
यह घटना वाराणसी के रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक निजी होटल की है। हैदराबाद से आए भाई-बहन करीब चार दिन पहले काशी भ्रमण के लिए शहर पहुंचे थे। होटल रिकॉर्ड के अनुसार दोनों ने काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन किए और शहर के कई प्रमुख इलाकों में घूमे थे। आज उन्हें होटल से चेकआउट कर वापस लौटना था, लेकिन सुबह से कमरे से कोई हलचल नहीं दिखी। Kashi Vishwanath tourist suicide
दरवाजा न खुलने पर हुआ शक
होटल कर्मचारियों ने निर्धारित समय पर चेकआउट के लिए दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उनके मोबाइल नंबर और कमरे के एक्सटेंशन नंबर पर कॉल की गई, मगर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। काफी देर इंतजार करने के बाद होटल प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
कमरा खुलते ही दिखा खौफनाक मंजर
सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम (Forensic Team) मौके पर पहुंची। दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देख सभी सन्न रह गए। दोनों भाई-बहन बिस्तर पर पड़े हुए थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। कमरे में नीचे बिस्तर बिछा हुआ था और पास में एक स्टूल पर दवाइयां और पानी रखा मिला, जिससे प्रथम दृष्टया जहर खाकर आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। Varanasi hotel suicide news
फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम
पुलिस ने कमरे की बारीकी से जांच कर फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
हैदराबाद के रहने वाले थे दोनों
होटल कर्मचारियों के अनुसार मृतक युवक अपनी बहन के साथ होटल में ठहरा था। उनके आधार कार्ड (Aadhaar Card) में पता सिकंदराबाद, हैदराबाद दर्ज है। फिलहाल पुलिस ने परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
काशी में पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
वाराणसी में हर साल करोड़ों पर्यटक देश-विदेश से आते हैं। बीते वर्षों में शहर के अलग-अलग होटलों और धर्मशालाओं में आत्महत्या की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। कुछ लोगों की यह मान्यता है कि काशी में मृत्यु होने से मोक्ष मिलता है, इसी अंधविश्वास के चलते कई लोग बंद कमरों में अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेते हैं। ताजा घटना ने एक बार फिर काशी में होने वाली ऐसी घटनाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us