Noida News: वैलेंटाइन डे पर कार में मिले युवक-युवती के शव, पहले प्रेमी ने मारी प्रेमिका को गोली फिर खुद की ली जान

Noida News: नोएडा थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में आज एक कार में एक युवक और एक युवती के शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

game

Noida News: नोएडा थाना सेक्टर 39 क्षेत्र में आज एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक कार में एक युवक और एक युवती के शव बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में युवक के हाथ में एक पिस्तौल भी मिली है। लड़की को गोली मारकर युवक के खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली।

नोएडा में मिली लड़का और लड़की की लाश 

पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। कार के अंदर युवक और युवती की लाशें मिलीं, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, युवक के हाथ में मिली पिस्तौल ने इस मामले को और भी गंभीर बना दिया है। फिलहाल, दोनों शवों को कब्जे में ले लिया गया है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।

कार में मिली युवक-युवत की लाश. (Photo: Screengrab)

बता दें कि उत्तर प्रदेश के नोएडा में शनिवार को एक कार से दो लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया. कार सड़क किनारे खड़ी थी. कार के काफी वक्‍त से खड़े रहने के कारण लोगों को शक हुआ और जब उन्‍होंने अंदर झांककर देखा तो दो व्यक्ति अचेत अवस्था में नजर आए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

यह भी पढ़ें:Bijnor Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा में दिखा अनोखा दृश्य, बुर्के में हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकली तमन्ना मलिक

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article