/bansal-news/media/media_files/2026/03/03/new-poster-1-2026-03-03-09-13-43.jpg)
UP Road Accident: उत्तर प्रदेश में 3 मार्च तड़के करीब 4 बजे एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। बताया जा रहा है कि, Yamuna Expressway पर एक निजी डबल डेकर बस ने आगे चल रही इको वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से छह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
कैसे हुआ हादसा?
हादसा सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी हरिया के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, डबल डेकर बस दिल्ली से गोरखपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर आगे चल रही इको वैन को बस ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वैन में बैठे लोगों में चीख-पुकार मच गई।
इको वैन में सवार सभी लोग दिल्ली से राजस्थान के राजाखेड़ा की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। मृतकों के शव जिला अस्पताल भेजे गए हैं, जबकि घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
हादसे में जान गंवाने वालों कि लिस्ट
इस दुर्घटना में जिन लोगों की मौत हुई, उनमें दिनेश (45 वर्ष), निवासी गांगोली, थाना राजाखेड़ा, जिला धौलपुर (राजस्थान), सुनीता (40 वर्ष), निवासी गांगोली, थाना राजाखेड़ा, जिला धौलपुर (राजस्थान), विजय बघेल (27 वर्ष), निवासी चोरंगाबाद, थाना बाह, पिंकी बघेल (26 वर्ष), निवासी चोरंगाबाद, थाना बाह, अन्य दो मृतकों की पुष्टि प्रशासन द्वारा की जा रही है।
यह लोग हैं घायल लोग
हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें मनोज (25), रानी (32), जयदीप (4), वैन चालक वीरेंद्र, आर्यन (8), अंशु (6), लक्ष्य (1), प्राची (3) और पूनम बघेल (15) शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है और कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: UP Weather Update 3 March: होली पर बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं फुहारें तो कहीं बढ़ेगी तपिश, जानें ताजा अपडेट
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us