UP Weather Update: पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना, कोहरे से मिलेगी राहत; कई जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार हैं। घना कोहरा कम हो सकता है, लेकिन कई जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है।

up-weather-update-dense fog-alert rain-forecast 1 and 2 Febraury-2026 hindi news zxc

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से अगले तीन दिन पश्चिमी यूपी में बारिश का आसार है। मौसम विभाग के अनुसार घना कोहरे से प्रदेश को राहत मिलेगी। हालांकि अभी भी कई जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी जारी की गई है।   IMD UP weather update

कोहरे और सर्द हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। शनिवार की सुबह अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया रहा। सर्द हवाओं से ठिठुरन महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश (UP rain alert) हो सकती है। वहीं इसका असर सोमवार से प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी दिखाई देगा।  

इन शहरों में रही शून्य दृश्यता

शनिवार सुबह बरेली, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, कानपुर और आजमगढ़ में घना कोहरा दर्ज किया गया, जहां दृश्यता (Visibility) शून्य रही। मेरठ में दृश्यता मात्र 10 मीटर, बरेली और बलिया में 20 मीटर, हमीरपुर में 40 मीटर और लखनऊ में 50 मीटर रिकॉर्ड की गई।

हरदोई रहा सबसे ठंडा जिला

ठंड के मामले में हरदोई प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। जहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मुजफ्फरनगर 6.6 डिग्री, मेरठ 6.8 डिग्री, कानपुर-बाराबंकी में 7 डिग्री और लखनऊ में 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

बारिश से गिरेगा पारा घटेगा कोहरा 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते 1 फरवरी से 3 फरवरी तक प्रदेश के क हिस्सों में बारिश के आसार है। इस दौरान अधिकतम औक न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। कोहरे में कमी आने की भी संभावना है। हालांकि 4 फरवरी से फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 

पश्चिमी यूपी में पहले होगी अच्छी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार एक फरवरी से पश्चिमी यूपी में अच्छी बारिश हो सकती है। 2 फरवरी से पूर्वी यूपी सहित कई अन्य जिलों में भी आंशिक बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारे पड़ने की संभावना जताई है। 

इन जिलों में घने कोहरे का अनुमान

देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर समेत आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

कोल्ड डे की चेतावनी वाले जिले

मौसम विभाग ने गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरखीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं समेत आसपास के जिलों में शीत दिवस (Cold Day) की आशंका जताई है।

खबर अपडेट हो रही है....  

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article