UP Weather: उत्तर प्रदेश में ठंड और बारिश का डबल अटैक, मौसम विभाग ने लखनऊ समेत इन जिलों में जारी किया अलर्ट

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है. सुबह से ही राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में तेज बर्फीली हवाओं के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों मे आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है.

up weather

UP Weather:उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है. सुबह से ही राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में तेज बर्फीली हवाओं के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली गिरने और बारिश की संभावना है.

WhatsApp Image 2026-02-03 at 9.49.40 AM

यूपी में बरसे बादल 

दरअसल, देश के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से यूपी के मौसम में बदलाव हुआ है.लखनऊ समेत आसपास के जिलों में ठंड और कोहरे के साथ बारिश ने भी दस्तक दी है. यूपी में बारिश की वजह से गलन बढ़ी है साथ में ठंडी हवाओं के चलने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग की मानें तो अगले 24 घंटे राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

WhatsApp Video 2026-02-03 at 9.48.11 AM

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बूंदाबांदी होगी वहीं पूर्वी यूपी के कई जिलों बादल गरजने-चमकने के साथ बारिश के आसार हैं. इस दौरान कुछ जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. इसके अलावा बारिश के बाद यूपी के कई जिलों में घना कोहरा छा सकता है और विजिबिलिटी घट सकती है. 

लखनऊ और नोएडा में कैसा रहेगा मौसम

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को आसमान में थोड़े बादल छाए रहेंगे. अनुमान है आज यहां न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा. वहीं अगले 24 घंटे बाद यहां तापमान में थोड़ी कमी आएगी. बात दिल्ली से सटे नोएडा की करे तो आज वहां मौसम सामान्य होगा. हालांकि सुबह के समय यहां हल्का कोहरा भी नजर आएगा. अनुमान है नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस होगा.

इसके अलावा वाराणसी में भी बारिश हो सकती है. आंश‍िक तौर पर बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया है। गोरखपुर में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. यहां न्‍यूतनम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें:New Bullet Train Project: उत्तर प्रदेश में चलेंगी 2 बुलेट ट्रेन, पहली दिल्ली से वाराणसी, दूसरी वाराणसी से पटना होते हुए सिलिगुड़ी तक जाएगी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article