UP Weather: यूपी में बदला मौसम का मिजाज, मथुरा-प्रयागराज समेत इन जिलों में बरसेंगे बादल, जानें IMD का अलर्ट

UP Weather: उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। यूपी में सक्रिय विक्षोभ का असर कई जिलों में देखने को मिला। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं तो वहीं पूर्वी यूपी में बादल छाए रहेंगे।

up weather

UP Weather: उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। यूपी में सक्रिय विक्षोभ का असर कई जिलों में देखने को मिला। पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश हो रही है तो वहीं पूर्वी यूपी में बादल छाए हैं। बीते दिन बुलंदशहर में 6 मिमी, अलीगढ़ में 3 मिमी, एटा, मैनपुरी और उन्नाव में 2 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, अमध्यांचल में भी कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिली। 31.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ गाजीपुर प्रदेश में सर्वाधिक गर्म रहा।

यूपी के कई जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के कुछ जिलों में आज हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। आज  नोएडा में बारिश होने की संभावना है. 20 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के तीन बड़े शहर, नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज में मौसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा।  सुबह हल्की धुंध देखने को मिलेगी, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा, धूप भी झलक दिखाएगी। 

वहीं आज 20 फरवरी को फिर से हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके बाद मौसम सामान्य रूप से साफ रहेगा. पूरे सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है और न्यूनतम तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ेगा. अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि 25 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है.

इन जिलों में छाए रहेंगे बादल

आईएमडी के अनुसार, आज आगरा, मथुरा, लखनऊ और प्रयागराज समेत 10 शहरों में बारिश की संभावना है। वहीं, पूर्वांचल के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा अगले 4 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। 

मार्च से बढ़ेगी गर्मी

मार्च के पहले हफ्ते से मौसम पूरी तरह बदलने लगेगा और गर्मी का दौर शुरू हो जाएगा। दिन और रात, दोनों के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। मार्च के आखिरी हफ्ते तक यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें: Hapur News: यूपी बोर्ड परीक्षा में आंसर शीट लेकर फरार हुआ 10वीं का छात्र, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article