Unnao Dulhan Bhagi: अजयपुर में जयमाला के बाद दुल्हन भागी, गांव का ही था प्रेमी, दूल्हा बारात लेकर लौटा

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक दुल्हन जयमाला के बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दूल्हे को बारात लेकर वापस लौटना पड़ा। पिता ने पुलिस में शिकायत की है।

UP Unnao dulhan bhagi Ajaypur jaymala hindi news

Unnao Dulhan Bhagi: उत्तर प्रदेश के उन्नाव के अजयपुर गांव में दुल्हन जयमाला के बाद प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हन का प्रेमी उसके गांव का ही था। दूल्हे को बिना दुल्हन को लिए बारात लेकर वापस लौटना पड़ा। दुल्हन के पिता ने पुरवा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

UP Unnao dulhan bhagi hindi news
जयमाला के बाद स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन

हंसी-खुशी हुई थी जयमाला

अजयपुर गांव में 29 नवंबर को ओमप्रकाश की बेटी की शादी थी। पुरवा थाना क्षेत्र के भादिन गांव से बारात आई थी। लड़की वालों ने बारातियों का अच्छे से स्वागत किया। द्वारचार पूजन के बाद जयमाला भी हंसी-खुशी हुई।

अपने कमरे में नहीं मिली दुल्हन

जयमाला के बाद जब फेरों के लिए दुल्हन को ढूंढा गया तो वो अपने कमरे में नहीं मिली। परिजन ने घर में और आसपास दुल्हन की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। दुल्हन के गायब होने की बात से वर और वधू पक्ष हैरान रह गए।

गांव का युवक था दुल्हन का प्रेमी

दुल्हन के पिता ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी का गांव के एक लड़के संदीप से प्रेम संबंध था। युवती के पिता ने बताया कि उसकी बेटी की शादी तय थी। कार्यक्रम के अनुसार, बारात आई थी। जयमाला का कार्यक्रम भी हुआ, लेकिन फेरों के समय वो अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

बारात लेकर लौटा दूल्हा

दुल्हन के भागने के बाद दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया। थाना प्रभारी अमरनाथ यादव ने बताया कि युवती बालिग है। मामले की जांच की जा रही है।

1 दिसंबर से यूपी परिवहन निगम में बस संविदा चालक की भर्ती शुरू, जानें क्या रहेगा वेतन

UP bus driver samvida recruitment 2025 kamta bus adda lucknow hindi news zxc

UP Bus Driver Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में संविदा बस चालकों (Bus Driver in UP) की भर्ती एक दिसंबर से शुरू होने जा रही है। इसके लिए लखनऊ के कमता बस अड्डे पर दो दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। रोडवेज द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस भर्ती में कुल 120 संविदा चालकों के पद भरे जाएंगे। ये खबर भी पढ़ें...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article