UP RERA: यूपी-रेरा ने 8 जिलों की 14 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी, सीमेंट-स्टील समेत कई क्षेत्रों का होगा फायदा

उत्तर प्रदेश रेरा ने आठ जिलों में 14 आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं को स्वीकृति दी है। इन परियोजनाओं में 3348.22 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है, जिससे 3852 यूनिट्स विकसित होंगी और रियल एस्टेट सेक्टर को मजबूती मिलेगी।

UP rera approval 8 districts 14 real states projects steel cement logistics rera president sanjay bhusreddy 3348-crore hindi zxc

UP RERA 14 Real States Project Approval: उत्तर प्रदेश में रियल एस्टेट सेक्टर को मजबूती देने के लिए यू.पी रेरा ने 8 जिलों में 14 आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में 3348.22 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है, जिससे 3852 यूनिट्स का विकास होगा और रियल एस्टेट सेक्टर को मजबूती मिलेगी। 

196वीं बैठक में लिया गया अहम फैसला

Uttar Pradesh Real Estate Regulatory Authority की 196वीं प्राधिकरण बैठक में 14 नई रियल एस्टेट परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने की। बैठक में प्रस्तुत प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दी गई।  

किन जिलों को मिलेगी परियोजनाओं का फायदा

लखनऊ को 2 आवासीय परियोजनाएं मिली हैं। इसमें परियोजना में कुल ₹109.23 करोड़ का निवेश होगा, जिसमें 200 इकाइयां प्रस्तावित है। 

गौतमबुद्ध नगर को सबसे ज्यादा 4 परियोजनाओं का फायदा मिला है। इसमें परियोजनाओं को कुल  ₹2,740.87 करोड़ का निवेश होगा। 2 आवासीय परियोजनाओं में  1,617 इकाइयां साथ में 2 व्यावसायिक परियोजनाओं में 1,284 इकाइयों का विकास होगा। 

आगरा को 1 परियोजना मिली है जिसकी कुल लागत ₹18.56 करोड़ रुपए है। इसमें 236 इकाइयां शामिल है। 

गाजियाबाद में 1 आवासीय परियोजना को मंजूरी मिली है जिसमें 125 इकाइयां शामिल है। कुल लागत ₹196.85 करोड़ है। 

मथुरा को 2 आवासीय परियोजनाएं मिली है जिसमें 72 इकाइयां शामिल है। कुल ₹50.25 करोड़ निवेश किया जाएगा. 

मुरादाबाद को 2 आवासीय परियोजनाएं मिली है। जिसमें कुल  ₹59.79 करोड़ निवेश होना है। इसमे कुल 72 इकाइयां शामिल है। 

भदोही में ₹14.54 करोड़ की एक व्यावसायिक परियोजना, 61 इकाइयां।

प्रयागराज में ₹158.13 करोड़ की एक आवासीय परियोजना, 70 इकाइयां।

निवेशकों का बढ़ता भरोसा

राज्य में रियल एस्टेट क्षेत्र में लगातार बढ़ रहा निवेश सरकार की सुधार आधारित नीतियों, समय पर मंजूरी मिलने की प्रक्रिया और कड़ी निगरानी का नतीजा माना जा रहा है। पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है और वे अब ज्यादा भरोसे के साथ निवेश कर रहे हैं।

अध्यक्ष का बयान

यू.पी. रेरा के अध्यक्ष Sanjay Bhoosreddy ने कहा कि 196वीं बैठक में 14 परियोजनाओं को मंजूरी मिलना रियल एस्टेट क्षेत्र की लगातार प्रगति को दिखाता है। उन्होंने बताया कि 3348.22 करोड़ रुपये का निवेश निर्माण कार्यों को तेजी देगा, रोजगार के नए मौके बनाएगा और बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद करेगा। साथ ही यू.पी. रेरा घर खरीदारों के हितों की सुरक्षा और नियमों के पालन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article