/bansal-news/media/media_files/2026/03/09/up-police-si-recruitment-admit-card-released-exam-on-14-and-15-march-hindi-news-zxc-2026-03-09-20-52-05.png)
UP Police SI Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 4543 सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा का आयोजन 14 और 15 मार्च को होगा। 14 मार्च की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 11 मार्च और 15 मार्च की परीक्षा के लिए 12 मार्च को एडमिट कार्ड जारी होंगे। बोर्ड ने पेपर लीक और नकल पर भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
इस दिन होगा एग्जाम
सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए 14 और 15 मार्च को एग्जाम होना है। इससे पहले लिखित परीक्षा के लिए UPPRPB 11 और 12 मार्च को एडमिट कार्ड जारी करेगा। कैंडीडेट्स को सूचित किया गया है कि वह अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से जारी होने वाले लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे।
अभ्यर्थियों को चेतावनी
परीक्षा नियंत्रक ने कैंडीडेट्स को चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर पुलिस भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र या उससे जुड़ी किसी भी जानकारी की चर्चा, विश्लेषण या शेयर करना सख्त मना है। ऐसा कुछ भी करना उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 के तहत अपराध माना जाएगा।
गलत करने पर सख्त कार्रवाई का आदेश
बोर्ड ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति परीक्षा सामग्री को किसी भी रूप में शेयर करता, दोबारा बनाता या प्रकाशित करता या अपने पास रखता हुआ पाया गया, तो उसकरे खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा यदि कोई कैंडीडेट परीक्षा केंद्र से मूल OMR शीट ले जाते या अनधिकृत रूप से अपने पास रखते हुए पाया गया, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। UP Police SI Admit Card 2026
ये भी पढ़ें - UP Awas Vikas Plot Scheme 2026: गाजियाबाद में घऱ लेने का मौका, आवास विकास ने शुरू की नई स्कीम, इस डेट से पहले एप्लाई करें
भर्ती बोर्ड ने पेपर लीक, नकल या सॉल्वर गैंग की जानकारी देने के लिए ईमेल और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया है। कोई भी व्यक्ति बिना डर के जानकारी दे सकता है और उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।
ईमेल: satarkta.policeboard@gmail.com
व्हाट्सएप नंबर: 9454457951
ये भी पढ़ें - LPG Cylinder Booking New Rule: आम आदमी को झटका; LPG सिलेंडर की दो बुकिंग के बीच का समय बढ़ा
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us