/bansal-news/media/media_files/2026/02/03/up-police-constable-exam-date-2026-written-exam-dates-june-2026-hindi-zxc-2026-02-03-20-21-33.jpg)
UP Police Constable Exam Date 2026: यूपी पुलिस भर्ती 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। UPPRPB Constable Exam
परीक्षा कार्यक्रम जारी, तीन दिन में होगा एग्जाम
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2026 की लिखित परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी हैं। बोर्ड की ओर से जारी सूचना के मुताबिक यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। तीनों दिन परीक्षा दो-दो पालियों (shifts) में कराई जाएगी, ताकि सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिल सके। UP Police Exam Date 2026
राज्यभर में बनाए जाएंगे परीक्षा केंद्र
भर्ती बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां जैसे पाठ्यक्रम (syllabus), परीक्षा पैटर्न, शिफ्ट टाइमिंग और एडमिट कार्ड से जुड़ी सूचना बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।
वेबसाइट से ही मिलेगी आधिकारिक जानकारी
UPPRPB ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। बोर्ड ने यह भी कहा है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की सूचना केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही जारी की जाएगी। सोशल मीडिया या अन्य गैर-आधिकारिक माध्यमों पर फैलने वाली अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है।
32,679 पदों पर होगी भर्ती
यूपी पुलिस भर्ती 2025 के तहत कुल 32,679 कांस्टेबल पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती अभियान के जरिए सिविल पुलिस, पीएसी (PAC), एसएसएफ (SSF), जेल वार्डर और माउंटेड पुलिस जैसी विभिन्न यूनिट्स में आरक्षियों की तैनाती की जाएगी। प्रदेशभर से लाखों अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है।
कैसा होगा चयन प्रक्रिया का रास्ता
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में चयन के लिए अभ्यर्थियों को कई चरणों से गुजरना होगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी, इसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। आगे शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Efficiency Test) आयोजित होंगे। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को अंतिम मेरिट लिस्ट (final merit list) में शामिल किया जाएगा।
कितनी मिलेगी सैलरी
यूपी पुलिस कांस्टेबल पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे-बैंड 5200–20200 और ग्रेड पे 2000 के तहत वेतन दिया जाएगा। नए वेतनमान के अनुसार वेतन मैट्रिक्स 21700 से 69100 रुपये, पे लेवल-3 (Pay Level-3) निर्धारित किया गया है। भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों से परीक्षा नियमों और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us