Aligarh Female Constable Suicide: अलीगढ़ में 28 साल की महिला कॉन्स्टेबल ने की खुदकुशी, 9 साल पहले हुई थी ज्वाइनिंग, कमरे में लटका मिला शव

महिला कॉन्स्टेबल आगरा के किरावली की रहने वाली थी। उसके नाम की पुष्टी  हेमलता के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पडोसियों ने शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब महिला कॉन्स्टेबल को कमरे में लटकते देखा

aligarh female sucide

aligarh female sucide

Aligarh Female Constable Suicide: यूपी के अलीगढ़ Aligarh में  महिला Aligarh Female Constable Suicide कॉन्स्टेबल ने शनिवार को अपने कमरे में फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली। घर के आस पास रहने वाले पड़ोसियों महिला कॉन्स्टेबल को लटकते देखा। 9 साल पहले उसकी यूपी पुलिस UP POLICE में भर्ती हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जांच की जा रही है। 

दोपहर 12 बजे पड़ोसियों ने उसे लटकते देखा 

बताया जा रहा है कि महिला कॉन्स्टेबल आगरा के किरावली की रहने वाली थी। उसके नाम की पुष्टी  हेमलता के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पडोसियों ने शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब महिला कॉन्स्टेबल को कमरे में लटकते देखा गया था, इसके बाद आनन- फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। 

aligarh female sucide
aligarh female sucide

यह भी पढ़ें: UP SIR Controversy: यूपी SIR प्रक्रिया पर सियासी खेल! अखिलेश ने मृतक BLO के परिवार को सौंपा 2 लाख का चेक

9 साल पहले हुई थी भर्ती 

सूचना पर पहुंचे सीओ कमलेश कुमार ने बताया कि महिला को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा, मगर डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। सीओ कमलेश कुमार ने कहा कि वह 2016 की सिपाही थी,वह यहां रोरावर थाने में तैनात थी।  उसकी उम्र 28 साल थी। घटना बन्ना देवी इलाके की बताई जा रही है महिला कॉन्सटेबल इसी इलाके में किराए के मकान में रहती थी। इसकी सूचना मृतका के परिजनों को खबर दे दी गई है। वहीं पुलिस ने घटना का मर्ग का कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अब पुलिस को और फोरेंसिक टीम को महिला सिपाही के कमरे की तलाशी के दौरान कुछ ठोस नहीं मिला जिससे यह क्लियर हो सके कि महिला कॉन्स्टेबल सुसाइड क्यों किया, वह आज ड्यूटी नहीं गई थी।  

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article