/bansal-news/media/media_files/2026/01/12/up-makar-sankranti-public-holiday-15-january-2026-hindi-news-zxc-2026-01-12-14-58-12.jpg)
UP Makar Sankranti Holiday 2026: उत्तर प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति के अवकाश को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पहले 14 जनवरी को घोषित निर्बंधित अवकाश को बदलते हुए अब 15 जनवरी 2026 को राज्यभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/01/12/badcbcdf-5bde-44c1-9748-4ac8113992bd-2026-01-12-15-36-17.jpeg)
शासन की अधिसूचना से बदला अवकाश कैलेंडर
उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से जारी नई विज्ञप्ति के अनुसार, साल 2026 के लिए पहले से घोषित अवकाश सूची में संशोधन किया गया है। 17 नवंबर 2025 को जारी अवकाश सूची में मकर संक्रांति के लिए 14 जनवरी 2026 को निर्बंधित अवकाश रखा गया था। शासन स्तर पर विस्तृत विचार-विमर्श के बाद इस तिथि में बदलाव का निर्णय लिया गया।
15 जनवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश
शासन ने स्पष्ट किया है कि अब मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 15 जनवरी 2026, गुरुवार को Negotiable Instrument Act 1881 के तहत सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसका मतलब यह है कि इस दिन सरकारी कार्यालयों, बैंकों और अन्य संस्थानों में अवकाश लागू होगा। यह फैसला पूरे प्रदेश में प्रभावी होगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us