UP Govt Employee Promotion: बड़ी खबर, प्रदेश में इन अधिकारी-कर्मचारियों का रुकेगा प्रमोशन, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

UP Govt Employee Promotion Rules: यूपी में मुख्य सचिव एसपी गोयल ने एक आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार अधिकारी कर्मचारियों को 31 जनवरी 2026 तक मानव संपदा पोर्टल पर चल अचल संपत्ति की जानकारी पेश करनी को कहा गया है।

UP Govt Employee Promotion Rule Update

UP Govt Employee Promotion Rules: उत्तरप्रदेश के सरकारी अधिकारी कर्मचारियो के लिए बड़ी खबर है।  दरअसल यूपी के मुख्य सचिव द्वारा अधिकारी और कर्मचारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा न देने वालों का प्रमोशन नहीं होगा। इसके लिए उन्हें 31 जनवरी 2026 तक का समय दिया  गया है। 


31 जनवरी तक करना होगा ये काम 

दरअसल यूपी के मुख्य सचिव ने प्रमोशन को लेकर सभी विभागाध्यक्षों को कड़े निर्देश जारी कर दिए हैं। जिसमें मुख्य सचिव एसपी गोयल ने कहा है कि सभी कर्मचारियों को मानव संपदा पोर्टल पर 31 जनवरी 2026 तक चल-अचल संपत्ति की जानकारी देनी होगी। 

न देने वालों की रुकेगी पद्दोन्नति

आपको बता दें इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि जो भी अधिकारी कर्मचारी निर्धारित तिथि तक जानकारी नहीं देता है उसकी पद्दोन्नति रोक दी जाएगी। इन्हें 1 फरवरी से होने वाली पदोन्नति में शामिल नहीं किए जाएंगे। 

यह भी पढ़े:Today Latest Update 3 Dec: पुतिन के भारत दौरे से पहले बड़ा ऐलान,  सैन्य समझौते ‘RELOS’ को रूसी संसद की मंजूरी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article