UP Budget 2026: 10 लाख युवाओं को रोजगार, लड़कियों की शादी में एक लाख रुपये की सहायता, महिलाओं के लिए अलग ट्रेनिंग सेंटर

यूपी बजट 2026-27 में योगी सरकार ने 9.12 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें 10 लाख युवाओं को रोजगार देने, लड़कियों की शादी में एक लाख रुपये की सहायता, स्किल डेवलपमेंट और महिलाओं के लिए अलग ट्रेनिंग सेंटर की घोषणा की गई।

UP Budget 2026-27 finance minister Suresh Khanna Budget announcement Cm Yogi BIDA Shikshamitr Jewar Airport BSA Kisan yojna pension scheme UP metro hindi news zxc

UP Budget 2026:   उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया है। चुनाव से पहले आए इस अहम बजट में युवाओं, महिलाओं और बुनियादी विकास को केंद्र में रखा गया है।

योगी सरकार का दसवां बजट पेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट विधानसभा में पेश किया। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सदन में 9.12 लाख करोड़ रुपये का बजट रखा। यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में करीब 12 प्रतिशत अधिक है। सरकार ने इस बजट को निवेश, रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर (Infrastructure) और कल्याणकारी योजनाओं को मजबूती देने वाला बताया है।

10 लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य

बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 10 लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। सरकार का फोकस स्किल डेवलपमेंट (Skill Development) के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर रहेगा। शिक्षा और प्रशिक्षण से जुड़ी योजनाओं के लिए बजट में खास प्रावधान किए गए हैं।

लड़कियों की शादी में मिलेगी एक लाख की सहायता

इस बजट में बेटियों के लिए भी बड़ी घोषणा की गई है। सरकार ने कहा है कि पात्र लड़कियों की शादी के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इस कदम को सामाजिक सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण से जोड़कर देखा जा रहा है।

महिलाओं के लिए अलग ट्रेनिंग सेंटर

प्रदेश में पीपीपी मॉडल (PPP Mode) पर कौशल संवर्द्धन और जॉब प्लेसमेंट सेंटर स्थापित किए जाएंगे। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए उनके लिए अलग प्रशिक्षण केंद्र बनाए जाएंगे, जिससे वे रोजगार के बेहतर अवसर पा सकें।

स्किल डेवलपमेंट सेंटरों की क्षमता बढ़ेगी

सरकार ने कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्रों की क्षमता बढ़ाने का फैसला किया है। नए ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएंगे और निजी क्षेत्र की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। उद्देश्य यह है कि पढ़ाई के साथ-साथ युवा रोजगार के लिए तैयार हो सकें।

मिशन मोड में होगा युवा प्रशिक्षण

बजट में कहा गया है कि जिन लोगों के पास किसी तरह का हुनर होता है, वे लंबे समय तक बेरोजगार नहीं रहते। इसी सोच के तहत युवाओं के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण को मिशन मोड में लागू किया जाएगा, ताकि उन्हें सीधे रोजगार से जोड़ा जा सके। 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article