Bijnor News: SP सांसद रुचि वीरा पर ट्रस्ट की जमीन कब्जा करने का आरोप, निर्माण रुकवाकर DM ने दिए जांच के आदेश

Bijnor News: बिजनौर की रहने वाली मुरादाबाद सपा सांसद रुचि वीरा पर एक ट्रस्ट की जमीन को कब्जा करने का आरोप लगा है। सावित्री देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष रजनीश तोमर ने सांसद और राशिद पर कब्जे का आरोप लगाया है।

sp

Bijnor News:बिजनौर की रहने वाली मुरादाबाद सपा सांसद रुचि वीरा पर एक ट्रस्ट की जमीन को कब्जा करने का आरोप लगा है। सावित्री देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष रजनीश तोमर ने सांसद और राशिद पर कब्जे का आरोप लगाया है। असलहों के दम पर जमीन की चार दीवार को गिराने और कब्जा करने का आरोप लगा। उधर सपा सांसद रुचि वीरा ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। उल्टा रुचिवीरा ने सावित्री देवी ट्रस्ट के ऊपर अपनी जमीन को कब्जा करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्ष के लोग समाजवादी गुट से ताल्लुक रखते है। उधर डीएम ने जमीन की पैमाइश कराने के लिए दिए आदेश दिए है। यह थाना शहर कोतवाली के बैराज रोड का मामला है।

सांसद रुचि वीरा और सपा नेता रमेश तोमर में विवाद

बता दें कि बिजनौर मे सावित्री देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष रजनीश तोमर ने सपा की मुरादाबाद सांसद रुचिवीरा और उनके सैकड़ो समर्थको पर जबरन जमीन कब्जा करने और बॉउंड्री की दीवार गिराने का गंभीर आरोप लगाया है। इतना ही नहीं रजनीश तोमर ने सांसद रुचिवीरा और उनके गुर्गो पर असलहो के बल पर जमीन कब्जा करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। सावित्री ट्रस्ट के अध्यक्ष रजनीश तोमर ने सपा सांसद रुचिवीरा पर आरोप लगाते हुए बताया कि सावित्री देवी ट्रस्ट की कई वर्षो पुरानी जमीन है और उक्त भूमि सरकारी दस्तावेजो मे अकृषि भूमि दर्ज है और ट्रस्ट की जमीन की कई विभागों से NOC भी मिली हुई है। 

उसके बावजूद भी सपा सांसद ट्रस्ट की जमीन पर कब्जा करने का गंभीर आरोप लगा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष रजनीश तोमर का ये भी कहना है कि ट्रस्ट की जमीन के सड़क के फ्रंट पर फर्जी तरीके से नक्शे मे अपना नाम दर्ज करा लिया है। जिसका ट्रस्ट द्वारा विरोध किया गया था।जिसको निरस्त कर दिया गया है। 

रुचि वीरा बोलीं- जमीन पर कब्जा नहीं किया

वहीं मुरादाबाद की सपा सांसद रुचिवीरा के ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि हमने किसी की जमीन पर कब्जा नहीं किया है। हमने डीएम से अपनी जमीन की पैमाइश कराने की बात कही है। अपनी जमीन कम बता रही है सपा सांसद। सपा सांसद रुचिवीरा का कहना है कि हमारी जमीन कम है हमारी जमीन कम है उसका पूरा किया जाए और अगर ट्रस्ट की जमीन कम है उसको नाप लिया जाये। रुचिवीरा ने ट्रस्ट के ऊपर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है। 

डीएम जसजीत कौर ने शांत कराया मामला 

बता दें कि जमीन पर कब्जा करने की सूचना जब डीएम बिजनौर जसजीत कौर को मिली तो डीएम ने तुरंत मोके पर तहसील प्रशासन की टीम को मोके पर भेजा और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया है। डीएम ने दोनों पक्षों की जमीन पैमाइश कराने के लिए टीम गठित कर दी है। जांच टीम जल्द ही विवादित जमीन की नाप तोल कर मामले का पटाक्षेप करेगी। फिलहाल उक्त विवादित भूमि पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:UP Officers Transfer: यूपी सरकार का प्रशासनिक फेरबदल, 5 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article