/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/rishak-durghatna-kalyan-yojana-up-cm-yogi-adityanath-transfer-460-crore-farmers-account-insurance-scheme-hindi-zxc-2026-02-21-13-59-41.jpg)
krishak Durghatna Kalyan Yojana: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और आपदा से प्रभावित परिवारों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक साथ लाखों लाभार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर की है।
फसल नुकसान झेलने वाले किसानों को सीधी मदद
लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योदी ने 2.51 लाख किसानों के बैंक खातों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 285 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति राशि भेजी। ये राशि उन किसानों को दी गई है, जिनकी फसल प्राकृतिक आपदाओं का कारण प्रभावित हुई थी।
दुर्घटना में जान गंवाने वाले किसानों को सहारा
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 3500 पीड़ित परिवारों को 175 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी गई। ये मदद उन परिवारों के लिए है, जिन्होंने खेती से जुड़े हादसों में अपने परिजनों को खोया है। सरकार ने इसे संवेदनशील और मानवीय पहल बताया। UP Farmers Relief Package
आपदा प्रबंधन में युवाओं की अहम भूमिका
कार्यक्रम में सीएम योगी ने आपदा मित्र पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि आपदा के समय सबसे पहले मदद करने के लिए स्थानीय प्रशिक्षित युवा ही आगे आते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल को आगे बढ़ाते हुए यूपी में इस ्बियान को प्रभावी तरीके से लागू किया गया है।
ये भी पढ़ें - UP Police Transfer 2026: गोरखपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 26 दरोगा व पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट
25 जिलों में युवाओं को दी गई विशेष ट्रेनिंग
राज्य के 25 जिलों में NCC, NSS , NYKS और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स से जुड़े 29,772 युवा वॉलंटीयर्स को आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग दी गई है। सरकार का कहना है कि इन प्रशिक्षित युवाओं के माध्यम से बाढ़, आग, भूकंप और अन्य आपदाओं के दौरान त्वरित राहत कार्य संभव हो सकेगा।
ये भी पढ़ें - MP SET Admit Card 2025-26: एग्जाम डेट से पहले इस दिन रिलीज होगा हॉल टिकट, यहां जानें पूरी जानकारी
सरकार बदलते ही शुरू हुई तेज कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनते ही आपदा प्रबंधन और किसान हित से जुड़े मामलों में तेजी से काम शुरू किया गया। उद्देश्य यही है कि संकट की घड़ी में किसी भी नागरिक को अकेला न महसूस होने दिया जाए और समय पर सहायता पहुंचे।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us