शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों से कुकर्म का आरोप: जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने लगाई याचिका, 2 बच्चों को कोर्ट में किया पेश

माघ मेले में विवाद के बाद सुर्खियों में बने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर को लेकर बड़े आरोप लगे हैं। जगद्गुरू रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने पॉक्सो कोर्ट में लगाई याचिका में कहा कि शिविर में बाल उत्पीड़न होता है।

Shankaracharya Avimukteshwarananda Controversy child abuse allegations Ashutosh Brahmachari Maharaj hindi news

Shankaracharya Avimukteshwarananda Controversy: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अब एक नए विवाद में घिर सकते हैं। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों के यौन शोषण का आरोप लगाया है। 

2 बच्चों को कोर्ट में किया पेश

प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में 8 फरवरी को दायर याचिका में आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि गुरुकुल की आड़ में वे बाल उत्पीड़न करते हैं। आरोपों की पुष्टि के लिए आशुतोष ब्रह्मचारी ने 2 बच्चों को भी कोर्ट में पेश किया।

आशुतोष ब्रह्मचारी के गंभीर आरोप

आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अविमुक्तेश्वरानंद के पास आय से अधिक संपत्ति है। इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए।

20 फरवरी को कोर्ट में पेश होंगे दोनों पक्ष के वकील

आशुतोष ब्रह्मचारी के गंभीर आरोपों के बाद अविमुक्तेश्वरानंद के वकील ने 10 फरवरी तक जवाब दाखिल किया और आशुतोष ब्रह्मचारी पर ही आरोप लगाए। 20 फरवरी को दोनों पक्षों के वकील कोर्ट में पेश होंगे

माघ मेले के विवाद के बाद आमने-सामने आए थे रामभद्राचार्य-अविमुक्तेश्वरानंद

माघ मेले में हुए विवाद के बाद रामभद्राचार्य और अविमुक्तेश्वरानंद आमने-सामने आए थे। आपको बता दें कि जगद्गुरू रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही मस्जिद ईदगाह के मुख्यवादी और पक्षकार भी हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article