/bansal-news/media/media_files/2026/03/07/patna-maulana-abdullah-salim-contorversial-statement-against-up-cm-yogi-adityanath-mother-hindi-news-zxc-2026-03-07-13-36-21.png)
Bihar Maulana Speech: बिहार में एक धार्मिक सभा के दौरान दिए गए एक बयान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मां को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इस अभद्र टिप्पणी के बाद हिंदू संगठनों और नेताओं ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
रमजान के दौरान जलसे में दिया गया बयान
जानकारी के अनुसार ये विवादित बयान बिहार में रमजान के दौरान आयोजित एक मजहबी जलसे में दिया गया। इस कार्यक्रम मे मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने तकरीर (speech) करते हुए उत्तर प्रदेश में लागू गौकशी विरोधी कानून (Cow Slaughter law) पर टिप्पणी की। Maulana Abdullah Salim Controversial speech
तकरीर के दौरान मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का जिक्र करते हुए कहा कि, "यूपी में ऐसा कानून बना है कि योगी की अम्मा का गोश्त खा लिया तो पैर में छेद कर देती है पुलिस"। साथ ही मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने कहा कि "किसी के पास योगी की अम्मा का 250 ग्राम गोश्त मिला तो उसका एनकाउंटर कर दिया जाता है।" बताया जा रहा है कि अपने भाषण में उन्होंने कई बार ये बात दोहराई, जिसे लेकर अब व्यापक नाराजगी सामने आ रही है।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मौलाना को उत्तर प्रदेश के सख्त गौकशी कानून को लेकर टिप्पणी करते हुए देखा और सुना जा रहा है। तकरीर के दौरान मौलाना ने बोला, 'यूपी में योगी की अम्मा का गोश्त खा कर दिखाओ'।
ये भी पढ़ें - UP Voter List Revision Update: यूपी में 3 करोड़ से ज्यादा लोगों को नोटिस जारी, 14% लोगों की सुनवाई अभी भी बाकी
प्रभावशाली धर्मगुरुओं में होती है गिनती
मौलाना अब्दुल्ला सलीम की पहचान बिहार, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेस के कुछ हिस्सों में प्रभावशाली मुस्लिम धर्मगुरओं में की जाती है। वे अक्सर धार्मिक सभाओं और कार्यक्रमों के तकरीर करते हुए देखे जाते हैं। इस बार मौलाना ने मर्यादा की सभी हदें पार करते हुए उत्तर प्रदेश की सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का जिक्र करते हुए कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।
राजनीतिक दलों और संगठनों की प्रतिक्रिया
यह मामला सामने आने के बाद कई हिंदू संगठनों (Hindu Organizations) और भाजपा नेताओं ने कड़ी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि किसी धार्मिक मंच से इस तरह की भाषा का प्रयोग करना सामाजिक सौहार्द (Communal Harmony) को नुकसान पहुंचाने वाला है।
कई संगठनों ने मांग की है कि इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री की मां का राजनीति से कोई सीधा संबंध नहीं है, ऐसे में उनके बारे में इस तरह की टिप्पणी करना पूरी तरह अनुचित है।
ये भी पढ़ें - आम आदमी को झटका: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा, जानें कितने रुपये बढ़ी कीमत, कमर्शियल गैस सिलेंडर के भी दाम बढ़े
पुलिस कार्रवाई की मांग तेज
विवाद बढ़ने के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस (Police) से इस मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में भड़काऊ भाषण (Provocative Speech) और सामाजिक वैमनस्य फैलाने के आरोपों के तहत शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
ये भी पढ़ें - Gold Price Today 7 March: भारत में सोने की कीमतों में उछाल, कई दिनों की गिरावट के बाद 24 कैरेट गोल्ड के दाम में दिखी तेजी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us