/bansal-news/media/media_files/2026/03/09/up-awas-vikas-plot-scheme-2026-ghaziabad-siddharth-vihar-sector-10-plot-scheme-157-plots-registration-date-31-march-news-hindi-zxc-2026-03-09-15-08-35.jpg)
UP Awas Vikas Plot Scheme 2026: गाजियाबाद में खुद का घर खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आप के काम की हो सकती है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार सेक्टर -10 में नई प्लॉट योजना शुरू की है। इस योजना में कुल 157 आवासीय प्लॉट शामिल किए गए हैं। 4 मार्च से इनके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
सिद्धार्थ विहार में पहली बार शुरू हुई प्लॉट योजना
यूपी आवास विकास ने गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार क्षेत्र में नई आवासीय प्लॉट स्कीम शुरू की है। होली से एक दिन पहले इस योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परिषद के अधिकारियों के अनुसार सिद्धार्थ विहार में पहली बार इस तरह की प्लॉट स्कीम लाई गई है। इस योजना में 157 आवासीय प्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। Ghaziabad Residential Plot Scheme
72 वर्गमीटर के प्लॉट की कीमत और श्रेणी
इस योजना में 72 वर्गमीटर के कुल 56 प्लॉट रखे गए हैं। इन प्लॉटों की कीमत सामान्य वर्ग के लिए 93.29 लाख रुपये निर्धारित की गई है। अगर प्लॉट पार्क फेसिंग या ग्रीन बेल्ट के सामने होगा तो उसकी कीमत 97.96 लाख रुपये तय की गई है।
इसी तरह कॉर्नर प्लॉट या 18 मीटर से अधिक चौड़ी सड़क के पास स्थित प्लॉट तो उसकी कीमत 97.96 लाख रुपये होगी। अगर कोई प्लॉट कॉर्नर के साथ-साथ पार्क फेसिंग या 18 मीटर से अधिक चौड़ी सड़क पर स्थित है तो उसकी कीमत लगभग 1.04 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है।
ये भी पढ़ें - UPSC CSE 2025 Result Controversy: एक ही रोल नंबर पर दो अभ्यर्थियों का दावा, एक ने कहा - मेरे पास सबूत है, 301 मेरी रैंक
इस श्रेणी में रजिस्ट्रेशन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 9.33 लाख रुपए रखा गया है, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए 4.67 लाख रुपए जमा करने होंगे।
112.50 वर्गमीटर के प्लॉट की संख्या सबसे ज्यादा
योजना में सबसे ज्यादा 112.50 वर्गमीटर आकार के प्लॉट शामिल हैं. इस श्रेणी में कुल 101 प्लॉट उपलब्ध हैं। इनकी कीमत सामान्य वर्ग के लिए 1.45 करोड़ रुपए निर्धारित की गई है। अगर प्लॉट पार्क फेसिंग, ग्रीन बेल्ट या कॉर्नर लोकेशन पर होगा तो उसकी कीमत 1.52 करोड़ रुपये तक होगी। वहीं कॉर्नर के साथ-साथ 18 मीटर से अधिक चौड़ी सड़क पर स्थित प्लॉट की कीमत लगभग 1.63 करोड़ रुपये तक तय की गई है।
इस श्रेणी में पंजीकरण शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 14.57 लाख रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 7.29 लाख रुपये रखा गया है।
31 मार्च तक कर सकते हैं पंजीकरण
यूपी आवास विकास परिषद ने इस योजना में रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 31 मार्च 2026 तय की है। इच्छुक लोग निर्धारित समय के अंदर एप्लाई कर सकते हैं।
मकान बनाने और निवेश के लिए बेहतर अवसर
सिद्धार्थ विहार क्षेत्र गाजियाबाद के तेजी से विकसित हो रहे इलाकों में शामिल है। ऐसे में ये योजना उन लोगों के लिए खास मानी जा रही है जो जमीन लेकर खुद का घर बनाने चाहते हैं। साथ ही ये योजना उन लोगों के लिए आकर्षिक विकल्प बन सकती है जो रियल एस्टेट (real estate) में निवेश करना चाहते हैं और भविष्य में अच्छी कीमत की उम्मीद रखते हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us