Bijnor Accident: बिजनौर में कार ने ई-रिक्शा और बाइक को मारी टक्कर, 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

( रिपोर्टर - प्रदीप कौशिक ) यूपी के बिजनौर में भीषण सड़क हादसा हो गया। रायपुर रोड पर भारत गैस गोदाम के पास एक कार ने ई-रिक्शा और बाइक को टक्कर मार दी। 3 लोगों की मौत हो गई और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Bijnor accident 3 dead 2 critical Car E Rickshaw Bike hindi news

Bijnor Accident: बिजनौर के थाना नजीबाबाद इलाके की रायपुर रोड पर भारत गैस गोदाम के पास एक एक्सीडेंट हो गया। रायपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक टाटा कार गढ़मालपुर फ्लाईओवर से उतरते ही अचानक अनियंत्रित हो गई। कार सामने से आ रहे ई-रिक्शा और एक मोपेड से जा टकराई। जिसमें 3 लोगों की जान चली गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई पलटी खाकर दूर जाकर गिर गई। हादसे में ई-रिक्शा और मोपेड भी बुरी तरह डैमेज हुए।

किसी काम से जा रहे थे और हादसे के शिकार

मृतकों में राजकुमार (30) पुत्र कैलाश निवासी मोहनपुर, मोपेड सवार राजू (45) पुत्र कोमल निवासी बढ़ापुर और उनकी 25 साल बेटी अंशु शामिल हैं। पिता-पुत्री किसी काम से जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया। वहीं ई-रिक्शा चालक धर्म सिंह निवासी कोर्ट कादर और कार चालक गंभीर घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है।

परिजन रो-रोकर बेहाल 

दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद अस्पताल में मृतकों और घायलों के परिजनों की भीड़ लग गई। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये खबर भी पढ़ें:गाजीपुर में बिजल विभाग की कार्रवाई: बिजली बिल राहत योजना में लापरवाही पर 2 SDO को कारण बताओ नोटिस, 5 JE को चेतावनी

एक्सीडेंट के बाद ट्रैफिक शुरू

हादसे की सूचना मिलते ही नजीबाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article