Moradabad Road Accident: मुरादाबाद में सड़क हादसा,  रोडवेज बस ने टेंपो को मारी टक्कर, 5 की मौत, 6 घायल

 मुरादाबाद में नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस और टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत और छह घायल हो गए। सभी यात्री शादी में शामिल होने आए थे। ओवरस्पीडिंग हादसे का प्रमुख कारण बताया जा रहा है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

moradabad-roadways-bus-accident-five-dead-six-injured-hindi news zxc

Moradabad Road Accident: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा (Moradabad Road Accident) सामने आया है। जहां एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टेंपो सवार सभी लोग रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। Roadways bus Accident 

कैसे हुआ हादसा? 

यह भीषण दुर्घटना कटघर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर हुई, जहां रोडवेज बस और सवारियों से भरे टेंपो के बीच सीधी टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस बेहद तेज रफ्तार में थी और अचानक सामने आए टेंपो पर नियंत्रण नहीं रख सकी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो चकनाचूर हो गया और सवार लोग सड़क पर दूर तक गिर पड़े।

ये भी पढ़ें -  यूपी SIR प्रक्रिया पर सियासी खेल! अखिलेश ने मृतक BLO के परिवार को सौंपा 2 लाख का चेक

मृतकों की पहचान – 

हादसे में जिन पांच लोगों की मौत हुई, उनकी पहचान इस प्रकार है:

संजू (अब्दुल्लाहपुर निवासी)

सीमा

आरती

अभय

सुमन

ये सभी लोग कटघर क्षेत्र के रफातपुर गांव में शादी में शामिल होने आए थे। हादसे में घायल छह अन्य लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि कुछ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। UP Highway Accident

ओवरस्पीडिंग बनी हादसे का कारण 

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह बस की ओवरस्पीडिंग (Overspeeding Road Accident) मानी जा रही है। हाईवे पर तेज गति से दौड़ रही रोडवेज बस ने अचानक सामने आए टेंपो को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे टेंपो पलट गया और उसमें बैठे सभी लोग दब गए।

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई  

घटना की सूचना मिलते ही कटघर थाना पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत ही शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की वजह से हाईवे पर जाम लग गया। हाईवे पर जाम हटाने के लिए क्रेन बुलाकर दोनों वाहनों को सड़क से हटाया गया। पुलिस ने रोडवेज बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

ये भी पढ़ें-   महिंद्रा ने लॉन्च की नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S, 3 बैटरी ऑप्शन और 500 km रेंज!

हादसे ने बढ़ाया गुस्सा और दुख

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन लगातार दुर्घटनाओं को जन्म दे रहे हैं। वे हाईवे सुरक्षा, बस चालकों पर निगरानी और स्पीड कंट्रोल के लिए कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। 

up-cough-syrup-smuggling-case bhola-jaiswal-arrested-sonbhadra-sit-action hindi news zxc

यूपी में कफ सिरप तस्करी मामले से जुड़ी एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सोनभद्र एसआईटी और पुलिस टीम ने कफ सिरप तस्करी मामले के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के पिता भोला जायसवाल को पश्चिम बंगाल के नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (दमदम एयरपोर्ट) से दबोच लिया।  पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article