Bulandshahr Supervisor Suicide: 'मेरे घर पर आटा भी नहीं है'... सुसाइड नोट में ये लिखकर फांसी के फंदे पर झूल गया गन्ना सुपरवाइजर

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से आई ये खबर आपको झकझोर देगी। शुगर मिल का गन्ना सुपरवाइजर इस कदर आर्थिक तंगी से जूझ रहा था कि उसने हारकर मौत को गले लगा लिया। सुसाइड नोट में उसने जो लिखा वो अंदर तक हिला देने वाला है।

Bulandshahr supervisor suicide case suicide note viral hindi news

Bulandshahr Suicide Case: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक गन्ना सुपरवाइजर को कई महीनों से तनख्वाह नहीं मिली। उसे मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। नतीजा ये हुआ कि उसने थक-हारकर मौत को गले लगा लिया। अनामिका शुगर मिल में काम करने वाले गन्ना सुपरवाइजर शरीफ खां आर्थिक संकट से इस कदर जूझ रहे थे कि उनके घर पर आटा भी नहीं था। सुसाइड नोट में शरीफ खां यही बात लिखकर दुनिया छोड़ गए।

गन्ना सुपरवाइजर शरीफ खां का सुसाइड नोट

Bulandshahr supervisor suicide note

परिवार का ध्यान रखना
सभी परिवार व भाई बहन रिश्तेदार मिलनेवाले सभी को अस्लावालेकुम। मुझे माफ करना जो भी गलती हो गई हो। मेरे परिवार का ध्यान रखना। मेरी लड़कियों को कोई भी परेशानी ना हो, आपकी जुम्मेदारी है कि मेरे परिवार का ध्यान रखें। मैं बहुत परेशानी में यह कदम उठा रहा हूं। मेरे घर पर आटा भी नहीं है। सभी को अस्लावालेकमु खुदा हाफिज।
मो. शरीफ

आर्थिक संकट से जूझ रहे थे शरीफ खां

सुपरवाइजर शरीफ खां के सुसाइड नोट से पता चलता है कि वे कितने लंबे वक्त से आर्थिक संकट से जूझ रहे थे कि उनके घर पर आटा भी नहीं था। शरीफ खां के सामने स्वयं और परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया था।

ये खबर भी पढ़ें:पीलीभीत में प्रॉपर्टी डीलर डेथ केस: 30 घंटे बाद भी FIR नहीं, परिजन के हंगामे के बाद राज्य मंत्री ने SP को किया तलब, कोतवाल को सस्पेंड करने के निर्देश

शुगर मिल के अधिकारियों पर गंभीर आरोप

शरीफ खां की बेटी ने अनामिका शुगर मिल के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बेटी ने कहा कि उनके पिता को कई महीनों से तनख्वाह नहीं दी जा रही थी और मानसिक रूप से परेशान भी किया जा रहा था।

अनामिका शुगर मिल के गेट पर प्रदर्शन

सुपरवाइजर शरीफ खां के परिजन के साथ अन्य लोगों ने अनामिका शुगर मिल के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने न्याय की मांग की।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article