Aligarh RTO Suspension: स्कूल बस हादसे पर बड़ी कार्रवाई, अलीगढ़ की RTO प्रवर्तन वंदना सिंह और आरआई निलंबित

28 फरवरी को कासगंज के नगला साधु में स्कूल बस का फर्श टूटने से बच्ची की मौत हो गई थी। जांच में बस का बीमा और परमिट अवैध मिला। परिवहन विभाग ने अलीगढ़ की आरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह और आरआई को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की है।

Aligarh School bus accident RTO vandana singh Suspension permit insurance lapse hindi news zxc

Aligarh RTO Suspension: अलीगढ़-कासगंज सीमा पर स्कूल बस की फर्श टूटने से हुई बच्ची की दर्दनाक मौत के मामले में परिवहन विभाग ने सख्त कदम उठाया है। अलीगढ़ की आरटीओ प्रवर्तन (RTO Enforcement) वंदना सिंह और तत्कालीन सम्भागीय निरीक्षक चंपालाल को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। 

28 फरवरी को हुआ था दर्दनाक हादसा

परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को कासगंज जिले के ग्राम नगला साधु में एक स्कूल बस का फर्श अचानक टूट गया था। फर्श टूटने से एक बच्ची सड़क पर गिर गई और बस का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। इस हादसे में छात्रा की मौके पर मौत हो गई। RTO Vandana Singh Suspended 

घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और प्रशासन ने पूरे मामले की जांत शुरू की। जांच में सामने आया कि संबंधित स्कूल बस सीमा नहीं था और उसका परमिट भी समाप्त हो चुका था।  

ये भी पढ़ें - अम्बेडकरनगर के एक ही परिवार के पांच सदस्य ईरान में फंसे: दो दिनों से नहीं हुआ कोई संपर्क, 27 फरवरी को आखरी बार हुई थी बेटे से बात

मंत्री ने लिया संज्ञान, अफसरों पर गिरी गाज

मामले का संज्ञान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने लिया। प्रारंभिक जांच के आधार पर अलीगढ़ की आरटीओ प्रवर्तन वंदना सिंह और उस समय के सम्भागीय निरीक्षक चंपालाल को निलंबित कर दिया गया। चंपालाल की वर्तमान तैनाती सिद्धार्थनगर में बताई जा रही है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए है।  aligarh school bus accident

ये भी पढ़ें - UP PCS Transfer List 2026: यूपी प्रशासनिक बदलाव, 3 PCS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर, राजेश श्रीवास्तव अपर आयुक्त गोरखपुर बने

अधिकारियों को नोटिस जारी

इस प्रकरण में उप परिवहन आयुक्त (परिक्षेत्र) आगरा, एआरटीओ (प्रशासन/प्रवर्तन) अलीगढ़, एआरटीओ (प्रशासन/प्रवर्तन) कासगंज और अलीगढ़ के यात्रीकर अधिकारी को भी नोटिस जारी किया गया है। तीन दिन के भीतर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब के आधार पर उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। 

ये भी पढ़ें -   UP Police Leave Cancel Order: 1 से 7 मार्च तक यूपी पुलिस की सभी छुट्टियां रद्द, डीजीपी राजीव कृष्ण का आदेश

स्कूल प्रबंधन पर भी कार्रवाई की तैयारी

प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। परिवहन विभाग का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 

ये भी पढ़ें - लखनऊ में गो प्रतिष्ठा धर्म युद्ध का आयोजन: वाराणसी से लखनऊ तक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पदयात्रा, उठाई ये मांगे...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article