Weather Update: UP में 2.1 डिग्री सेल्सियस के साथ मुजफ्फपुर सबसे ठंडा, मेरठ, संभल सहित 11 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 18-19 जनवरी को कहां हो सकती है बारिश

उत्तर प्रदेश में पारा कड़ाके की ठंड अपना असर दिखा रही है। बीते 24 घंटो में मुजफ्फपुर सबसे ठंडा शहर रहा। जहां न्यूनतम पारा 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

up weather update. 5 jan. 2026

UP Weather Update 14 Jan: उत्तर प्रदेश में पारा कड़ाके की ठंड अपना असर दिखा रही है। बीते 24 घंटो में मुजफ्फपुर सबसे ठंडा शहर रहा। जहां न्यूनतम पारा 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो वहीं  15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी। मौसम विीााग ने 18 और 19 जनवरी को पश्चिमी यूपी के कई शहरों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 

UP Weather Update 14 Jan: उत्तर प्रदेश में पारा कड़ाके की ठंड अपना असर दिखा रही है। बीते 24 घंटो में मुजफ्फपुर सबसे ठंडा शहर रहा। जहां न्यूनतम पारा 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो वहीं  15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी। मौसम विीााग ने 18 और 19 जनवरी को पश्चिमी यूपी के कई शहरों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गिरा पारा

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार रात में चली तेज उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मकर संक्रांति पर भी मौसम में कड़ाके की ठंड की आशंका जताई है। रात में तेज रफ्तार से चली उत्तर पश्चिमी हवाओं ने रात के तापमान में गिरावट ला दी है। 

बर्फीली हवाएं चलने का अनुमान

रात में हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने से बर्फीली हवाओं ने बेहाल किया। हालांकि कई जिलों में दिन में हल्की धूप तो कहीं पर तेज धूप से लोगों को राहत भी मिली है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट होने से कानपुर प्रदेश में चौथे नंबर पर ठंडा शहर रहा।

14 जनवरी तक कोल्ड वेब का यलो अलर्ट 

14 जनवरी को मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बर्फीली हवाओं का असर दिखाई देगा। आगामी चार दिनों तक यानी 19 जनवरी तक कोहरा और सर्दी का यलो अलर्ट रहेगा। 

आज कैसा रहेगा मौसम 

आज यानी 14 जनवरी बुधवार को प्रदेश के मुज्जफरनगर, पीलीभीत, सहारनपुर, रामपुर, मेरठ, बागपत, शामली,  अमरोहा, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, संभल आदि जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बर्फीली हवा चलने से गलन रहने की आशंका है।

यूपी में मुजफ्फपुर सबसे ठंडा

यूपी में पहले नंबर पर मुजफ्फपुर नगर न्यूनतम पारे 2.1 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। तो वहीं 2.9 डिग्री के साथ मेरठ दूसरे, 3 डिग्री के साथ बरेली तीसरे, 4 डिग्री के साथ कानपुर चौथे और 4.5 डिग्री सेल्सियस के साथ हरदोई पांचवे नंबर पर ठंडे रहे। 

कैसा रहा कानपुर का मौसम

कानपुर में बीते दो दिनों में न्यूनतम पारे में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यहां रविवार को रात का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज गया था। जो सोमवार को 4 डिग्री पर आ गया। ये सामान्य से 3.4 डिग्री कम रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिन में गर्मी देख इस बात का अंदाजा लगा पाना मुश्किल था कि रात में इतनी सर्द हवाएं चलेंगी, पर रात में तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई।

क्या कहता है पूर्वानुमान 

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों में नमी के चलते सुबह शाम धुंध, कोहरा रहेगा। तो वहीं दोपहर में तेज धूप निकलने के साथ उत्तर पश्चिमी हवाएं भी दोपहर में तेज हो सकती है। कानपुर मंडल सहित यूपी में रात के तापमान में गलत बनी रहेगी। 

यह भी पढ़ें: CG Weather : मकर संक्रांति के बाद फिर लौटेगी ठंड, नमी के असर से न्यूनतम तापमान बढ़ा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article