UP Police Bharti: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती में एज लिमिट में 3 साल की छूट, महिला और पुरुष दोनों के लिए आयु सीमा 25 की जगह 28 साल

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। होमगार्ड भर्ती में आयु सीमा में 3 साल की छूट दी गई है। अब एज लिमिट 25 साल की जगह 28 साल कर दी गई है।

UP Police Bharti Age Relaxation 3 years Home Guard hindi news

UP Police Bharti Age Relaxation Home Guard: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती में आयु सीमा में 3 साल की छूट दी गई है। आरक्षी नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 में आयु सीमा 25 साल की जगह 28 साल होगी। इसका फायदा महिला और पुरुष दोनों कैंडिडेट्स को मिलेगा।

UP Police Bharti Age relaxation news


आयु सीमा में 3 साल की छूट

पुलिस होमगार्ड भर्ती में महिला और पुरुष दोनों कैटेगरी के कैंडिडेट्स की डेट ऑफ बर्थ 2 जुलाई 1997 से 1 जुलाई 2007 के बीच होनी चाहिए। पुलिस भर्ती में सभी वर्गों को एज लिमिट में 3 साल की छूट दी है।

30 जनवरी आवेदन की आखिरी तारीख

5 जनवरी को आदेश जारी किया गया था। होमगार्ड को भी एज लिमिट में छूट दी जा रही रही है। कैंडिडेट्स ज्यादा जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in देखते रहें।

32 हजार 679 सिपाही और समकक्ष पदों पर भर्ती

पुलिस विभाग में 32 हजार 679 सिपाही और समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए पिछले साल 31 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन की प्रोसेस शुरू की गई है। अप्लाई करने की आखिरी तारीख 30 जनवरी है।

ये खबर भी पढ़ें:यूपी का मौसम: नोएडा, गाजियाबाद समेत 40 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट, विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रहने की संभावना

इन पदों पर होगी भर्ती

सिपाही पीएसी/सशस्त्र पुलिस - 15 हजार 131

सिपाही नागरिक पुलिस - 10 हजार 469

सिपाही विशेष सुरक्षा बल - 1341

सिपाही घुड़सवार पुलिस - 71

जेल वॉर्डर (पुलिस) - 3279

जेल वॉर्डर (महिला) -106

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article