Lucknow IT Raid: लखनऊ में BSP विधायक के घर आयकर का छापा, मायावती के इकलौते MLA हैं उमाशंकर सिंह

Lucknow IT Raid: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी के विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। टीम ने तीन दर्जन से ज्यादा अधिकारी एक साथ उनके घर पहुंच गए।

raid

Lucknow IT Raid: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के आवास पर आयकर विभाग का छापा पड़ा है। टीम ने तीन दर्जन से ज्यादा अधिकारी एक साथ उनके घर पहुंच गए। साथ में भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा। उनके आवास पर दस्तावेज की जांच शुरू की। कार्रवाई से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।

बहुजन समाज पार्टी के विधायक के घर पड़ा छपा

आयकर विभाग की टीम सुबह करीब सात बजे विधायक के आवास पर पहुंची। अधिकारियों ने पहुंचते ही परिसर को घेर लिया और अंदर-बाहर की आवाजाही सीमित कर दी। बताया जा रहा है कि टीम में लगभग 30 से अधिक अधिकारी शामिल हैं, जिनके साथ स्थानीय पुलिस फोर्स भी तैनात है। सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग कुछ वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रहा है। हालांकि, विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कैंसर से पीड़ित हैं उमाशंकर सिंह

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने घर के भीतर मौजूद फाइलें, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया। कार्रवाई कई घंटों तक चलने की संभावना जताई जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से घर के बाहर पुलिस बल तैनात है और मीडिया को भी दूरी पर रखा गया है।

उमाशंकर सिंह इन दिनों कैंसर से पीड़ित बताए जा रहे हैं। ऐसे में छापेमारी की कार्रवाई को लेकर समर्थकों में चिंता का माहौल है। परिवार के सदस्यों और करीबियों की मौजूदगी में जांच प्रक्रिया जारी है। वर्तमान विधानसभा में उमाशंकर सिंह बसपा से 2022 में जीते एकमात्र विधायक हैं। ऐसे में उनके आवास पर आयकर की यह कार्रवाई राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। विपक्षी दलों की निगाहें भी इस घटनाक्रम पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें: Lucknow Court Bomb Threat: लखनऊ कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, रात को आया एडीजी को धमकी भरा ईमेल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article