Lucknow Bus Accident: लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पलटी डबल डेकर बस, ड्राइवर को नींद आने से हुआ हादसा, 6 की मौत

Lucknow Bus Accident: लखनऊ में डबल डेकर बस पलट गई है। कई यात्री घायल हो गए हैं और 6 की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। कई यात्रियों के बस में फंसे होने की सूचना है।

up lucknow accident

Lucknow Bus Accident: लखनऊ में डबल डेकर बस पलट गई है। कई यात्री घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। कई यात्रियों के बस में फंसे होने की सूचना है। क्रेन की मदद से बस को उठाने की कोशिश शुरू हो गई है। 

lucknow

लखनऊ में हुआ भीषण हादसा 

यह हादसा गोसाईंगज इलाके के हसनापुर के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हुआ। बताया जा रहा है, बस में 40 यात्री सवार थे। कहा जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई है। वहीं बाकी यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।



लुधियाना से दरभंगा जा रही थी बस

बता दें कि बस लुधियाना (पंजाब) से दरभंगा (बिहार) जा रही थी। बताया जा रहा है कि 80 किलोमीटर से ज्यादा की स्पीड से जा रही बस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर गोसाईगंज के पास पलटी। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया। क्रेन की मदद से बस को उठाकर टोल प्लाजा ले जाया गया। कहा जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ। वहीं, ARTO प्रवर्तन आलोक यादव भी मौके पर पहुंच गए हैं। मामला गोसाईंगंज थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें:Lucknow University: लखनऊ यूनिवर्सिटी में लाल बारादरी पर नमाज को लेकर हंगामा, छात्रों ने लगाए जय श्री राम के नारे

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article