UP Govt Employees Salary Date: उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 1 तारीख से पहले मिलेगी सैलरी, जानें अकाउंट में किस दिन आएंगे पैसे

उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को होली से पहले खुशखबरी मिल गई है। इस बार योगी सरकार 1 तारीख से पहले कर्मचारियों को सैलरी देगी। जानें ये फैसला क्यों लिया गया है ?

UP Government Employees Salary Date 28 February cm yogi Adityanath hindi news

UP Govt Employees Salary Date: यूपी में योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को अच्छी खबर दी है। उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 1 तारीख से पहले ही सैलरी मिल जाएगी।

सरकारी कर्मचारियों को कब मिलेगी सैलरी

हर महीने यूपी में कर्मचारियों को महीने की 1 तारीख को सैलरी मिलती है। इस बार 28 फरवरी को ही अकाउंट में वेतन आ जाएगा।

क्यों हुआ बदलाव

1 मार्च और 2 मार्च को होलिका दहन का अवकाश है, इसलिए वेतन जारी करने की तारीख बदली गई है। यूपी की राज्यपाल की स्वीकृति से शासन ने आदेश जारी किया है।

लाखों कर्मचारियों को जल्दी मिलेगी सैलरी

वित्त लेखा अनुभाग-1 ने जारी किए आदेश जारी किया है। यूपी के लाखों कर्मचारियों को इस महीने जल्दी सैलरी मिलेगी। इसमें सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों और निकाय कर्मी भी शामिल हैं। सभी जिलाधिकारियों और कोषाधिकारियों को आदेश का पालन तुरंत करने के निर्देश दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले: बीजेपी सरकार ने हमारी आवाज नहीं सुनी, कुचलने की कोशिश की, जानें AI फोटो को लेकर क्या कहा

शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारियों को 2 मार्च से पहले मिलेगा वेतन

उत्तर प्रदेश में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को 2 मार्च से पहले वेतन जारी करने के निर्देश दिए हैं। होली को देखते हुए महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

महानिदेशक ने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा निदेशक, मध्याह्न भोजन प्राधिकरण और वित्त नियंत्रक को निर्देश दिया है कि 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को होली है। इसे देखते हुए वे अपने कार्यालय और निदेशालय के कार्यरत सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, आउटसोर्स, संविदा और दैनिक के वेतन भुगतान 2 मार्च से पहले सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article