/bansal-news/media/media_files/2026/02/03/up-cm-yogi-adityanath-statement-up-police-encounter-pharma-conclave-hindi-news-zxc-2026-02-03-16-30-36.jpg)
Yogi Adityanath: लखनऊ में हुए यूपी फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 के मंच से सीएम योगी आदित्यनाथ ने एनकाउंटर पर उठ रहे सवालों पर अपना जवाब दिया है। सीएम योगी ने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यूपी में निवेश बढ़ रहा है और कानून व्यवस्था पहले से मजबूत हुई है।
फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 का उद्घाटन कार्यक्रम
लखनऊ में आयोजित यूपी फार्मा कॉन्क्लेव 1.0 के उद्घाटन कार्यक्रम हुआ जहां सीएम योगी, उनके साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी पहुंचे। इस दैरान यूपी सरकार ने 11 कंपनियों के साथ MoU साइन किया। उस डील के तहत मेडिकल डिवाइज और नई दवाओं पर मिल कर शोध किया जाएगा। up encounter
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था और पुलिस कार्रवाई पर अपनी बात रखी। सीएम योगी ने कहा कि अक्सर लोग सवाल उठाते है कि पुलिस ने गोली क्यो चलाई, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जब पुलिस को पिस्तौल दी गई है और सामने वाला कानून को नही मान रहा, तो पुलिस क्या गोली खाए। up encounter news
कानून के सामने सब बराबर
सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार में अपने-पराये में कोई फर्क नहीं है। अगर कोई अपना भी गलत करेगा तो उसके खिलाफ भी वही कानून लागू होगा जो माफिया और अपराधियों पर होता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश नें जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है और हर कार्रवाई कानून के दायरे में रहकर की जाती है।
यूपी में बदला कानून-व्यवस्था का माहौल
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में एक समय था जब लोगों में डर और असुरक्षा का भाव था। अराजकता का माहौल था और कानून पर भरोसा कमजोर हो गया था। आज ये स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। कानून को आंख दिखाने वालों को अब कानून की भाषा समझाई जाती है।
निवेश और रोजगार पर जोर
उत्तर प्रदेश में अब तक 50 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। बेरोजगारी दर में भी यूपी देश के सबसे निचले स्तर पर पहुंच चुका है। यूपी सीएम ने बताया कि राज्य के पास पर्याप्त लैंड बैंक है, जिससे उद्योगों को बढ़ावा मिल रहा है। सीएम ने ललितपुर में प्रदेश के पहले फार्मा पार्क के लिए भूमि अधिग्रहण और उसके विकास कार्यों का भी जिक्र किया।
ये भी पढ़ें - UP Weather: उत्तर प्रदेश में ठंड और बारिश का डबल अटैक, मौसम विभाग ने लखनऊ समेत इन जिलों में जारी किया अलर्ट
यूपी फार्मा कॉन्क्लेव में बड़े समझौते
कार्यक्रम में सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। इस दौरान सरकार ने 11 कंपनियों के साथ MoU (Memorandum of Understanding) पर हस्ताक्षर किए। इन समझौतों के तहत मेडिकल डिवाइस और नई दवाओं के शोध पर मिलकर काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सेंटर लेवल की लैबोरेट्री पहले से मौजूद है, जिससे फार्मा सेक्टर को मजबूती मिलेगी।
ये भी पढ़ें - यूपी सरकार की बड़ी कार्रवाई, संपत्ति का ब्योरा नहीं देने वाले 68,236 कर्मचारियों की सैलरी रोकी
2017 से शुरू हुई जीरो टॉलरेंस नीति
सीएम योगी ने कहा कि 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी थी। उस समय तय किया गया था कि कानून-व्यवस्था में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कई बार तात्कालिक परिस्थितियों में ऐसे कदम उठाने पड़ते हैं, ताकि कानून का डर खत्म कर चुके लोगों को कानून के दायरे में लाया जा सके।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us