शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले: बीजेपी सरकार ने हमारी आवाज नहीं सुनी, कुचलने की कोशिश की, जानें AI फोटो को लेकर क्या कहा

उत्तर प्रदेश में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है।

Shankaracharya Avimukteshwarananda controversy press conference hindi news

Avimukteshwarananda Controversy: यूपी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले पर विवाद गहराता जा रहा है। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। इसके अलावा उन्होंने AI फोटो को लेकर भी बयान दिया।

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले-बीजेपी सरकार ने बात नहीं सुनी

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि हमने हर सरकार में सनातन विरोधी कार्यों के लिए आवाज उठाई है। साथ ही हमने आंदोलन भी किया है और इस बार भी आवाज उठाई है, पिछली सरकार ने तो देर सवेर सुना ही था लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने हमारी आवाज नहीं सुनी है बल्कि कुचलने की कोशिश की है।

'सरकार के स्वभाव में अहंकार'

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सरकार को लेकर कहा है कि साथ ही शंकराचार्य ने कहा है कि इनका स्वभाव ही अहंकार है, हमारे 4 मठ गिरा दोगे तो हम धर्म के लिए आवाज उठाएंगे।

'आरोप झूठा सिद्ध हुआ तो उल्टा मुकदमा होगा'

यौन उत्पीड़न के मामले पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आशुतोष ब्रह्मचारी को लेकर कहा कि जैसे ही आरोप झूठा सिद्ध होगा तो उन पर मुकदमा होगा। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने ये भी कहा कि जो साधु-संत नहीं बोल पा रहे हैं वो डरे हुए हैं। जब काल्पनिक कहानी बनानी ही है तो कुछ भी बनाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश में अपराधी राज करते हुए नजर आ रहे हैं और वही जांच भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article