/bansal-news/media/media_files/2026/02/17/mohan-yadav-visit-lucknow-2026-02-17-22-32-42.jpg)
Mohan Yadav Visit Lucknow: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत लखनऊ के दो दिवसीय प्रवास पर हैं। पहले दिन सरस्वती शिशु मं​दिर में सामाजिक सद्भाव बैठक में शामिल हुए।
मोहन भागवत ने कहा कि भारत में रहने वाले मुस्लिम मूलतः हिंदू हैं, क्योंकि उनके पूर्वज यहीं के थे, वे अरब से नहीं आए। जो लोग हिंदू धर्म में लौट रहे हैं, उन्हें पूरे सम्मान के साथ अपनाया जाए। उन्होंने अपील की कि घुसपैठियों को किसी भी प्रकार का रोजगार न दिया जाए।
कम प्रजनन समाज विलुप्त होने का संकेत
उन्होंने कहा कि हिंदुओं को कम से कम तीन बच्चे पैदा करने चाहिए। क्योंकि आधुनिक जनसंख्या विज्ञान कहता है कि जिस समाज की प्रजनन दर (TFR) 2.1 से कम हो जाती है, वह समाज धीरे-धीरे विलुप्त होने की कगार पर पहुंच जाता है। उन्होंने कहा कि विवाह का मुख्य उद्देश्य केवल वासना नहीं, बल्कि सृष्टि का विस्तार और कर्तव्य बोध होना चाहिए।
UGC किसी विशेष वर्ग के खिलाफ नहीं
हालिया UGC नियमों पर उन्होंने कहा कि ये किसी विशेष वर्ग के खिलाफ नहीं हैं। कानून का पालन सभी को करना चाहिए, और यदि कानून में कोई कमी है तो उसे संवैधानिक तरीके से बदलने का विकल्प भी मौजूद है।
देश में जातिवाद को मन से मिटाना होगा
मोहन भागवत ने चिंता जताई कि कई दशकों के प्रयासों के बाद भी जातिवाद खत्म नहीं हो रहा है। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि इसे मन से मिटाना होगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us