Lucknow University: लखनऊ यूनिवर्सिटी में लाल बारादरी पर नमाज को लेकर हंगामा, छात्रों ने लगाए जय श्री राम के नारे

Lucknow University: लखनऊ यूनिवर्सिटी कैंपस में नमाज पढ़ने का विवाद बढ़ गया है। रविवार को जहां मुस्लिम छात्रों ने नमाज पढ़ी और इफ्तार किया, वहीं सोमवार को हिंदू छात्रों के एक गुट ने जय भवानी, जय श्रीराम के नारे लगाए।

up news

Lucknow University:लखनऊ यूनिवर्सिटी कैंपस में नमाज पढ़ने का विवाद बढ़ गया है। रविवार को जहां मुस्लिम छात्रों ने नमाज पढ़ी और इफ्तार किया, वहीं सोमवार को हिंदू छात्रों के एक गुट ने जय भवानी, जय श्रीराम के नारे लगाए। फिलहाल, कैंपस के अंदर माहौल तनावपूर्ण है। इसे देखते हुए वहां फोर्स लगाई गई है।

लखनऊ यूनिवर्सिटी में क्या है हंगामे की वजह

दरअसल, कैंपस के अंदर लाल बारादरी बिल्डिंग है, जिसके अंदर मस्जिद होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, कई छात्रों का यह भी कहना है कि उसके अंदर एक छोटा मंदिर भी है। बिल्डिंग काफी जर्जर हो गई है, इसलिए विश्वविद्यालय प्रशासन उसका रेनोवेशन करा रहा है।

बता दें कि बीते रविवार को जैसे ही खुदाई शुरू हुई, बड़ी संख्या में NSUI के स्टूडेंट मौके पर पहुंच गए। छात्रों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कहा- लाल बारादरी ASI द्वारा संरक्षित स्थल है, इसलिए बिना उसकी अनुमति के कोई कंस्ट्रक्शन नहीं किया जा सकता। इसके बाद कुछ छात्रों ने वहां नमाज पढ़ी। शाम को वहीं पर इफ्तार भी किया। नमाज पढ़ने वाले छात्रों को मानव शृंखला बनाकर हिंदू छात्रों ने घेर लिया। जब वे नमाज पढ़कर उठे, तब यह मानव शृंखला हटी।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर:Prayagraj Accident: प्रयागराज में दिल दहलाने वाला हादसा, स्कूल जा रही 10 साल की बच्ची को ट्रक ने रौंदा

सामने आया कुलसचिव का बयान

कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए लाल बारादरी परिसर को सुरक्षित करने और चारों ओर फेंसिंग लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा था। इसके साथ ही प्रशासन ने संभावित विरोध को देखते हुए पहले ही पुलिस को भी अलर्ट कर दिया था।

वहीं, लखनऊ विश्वविद्यालय में लाल बारादरी के दरवाजे को सील करने के विरोध में छात्र संगठन दूसरे दिन भी प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी प्रदर्शन के विरोध में उतर आए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस अधिकारी छात्र नेताओं से बात कर रहे हैं। उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है। लखनऊ यूनिवर्सिटी में एनएसयूआई और आइसा से जुड़े छात्रों ने लाल बारादरी के दरवाजे को सील करने के विरोध में प्रदर्शन किया। यह लोग लाल बारादरी दरवाजा बंद करने का विरोध कर रहे हैं और लाल बारादरी में नमाज पढ़ने के स्थान को सील करने पर हंगामा भी किया।

छात्र नेताओं ने लगाए मुस्लिमों से भेदभाव के आरोप

लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्र नेताओं का कहना है कि विश्वविद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। इस मामले में विश्वविद्यालय के निर्माण अधीक्षक डा. श्यामलेश का कहना है कि लाल बारादरी का भवन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। कभी भी गिर सकता है। इसी वजह से यहां बैंक, क्लब, कैंटीन खाली कराया जाना है। कुछ लोग दरवाजे से बारादरी से अंदर चले जाते हैं। यहां पर कई बार असुरक्षित गतिविधियां भी पाई गईं, इसलिए टूटे दरवाजे बंद करने के लिए चुनाई करा दी गई। बारादरी के बाहर जाली लगाई जा रही थी, जिसका छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: Swami Avimukteshwaranand: गिरफ्तारी के लिए तैयार हूं-बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, प्रयागराज पुलिस टीम वाराणसी रवाना

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article