Lucknow Car Accident: लखनऊ में कार ने 6 लोगों को रौंदा, 6 साल के बच्चे की गई जान, 5 घायल, लड़की को कार से उतारकर नाबालिग आरोपी फरार

उत्तर प्रदेश में एक कार ने 6 लोगों को रौंद दिया। 6 साल के बच्चे की मौत हो गई और 5 घायल हुए हैं। आरोपी साथ बैठी लड़की को कार से उतारकर फरार हो गया।

Lucknow car accident death of a child 5 injured hindi news

Lucknow Car Accident: लखनऊ में हिट एंड रन का मामला सामने आया। एक कार ने सड़क किनारे खड़े 6 लोगों को रौंद दिया। 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। 2 महिला और 2 बच्चों समेत 5 लोग घायल हो गए। कार 12वीं का स्टूडेंट चला रहा था।

6 साल के मासूम की मौत

एक्सीडेंट के दौरान कार की चपेट में आए 6 साल के दीक्षांत को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बंथरा के सहिजनपुर रहने वाले प्रमोद कुमार अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी करके दुकान पर सामान लेने गए थे। कार ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। बंथरा के ही पापे उर्फ पउवा के 12 साल के बेटे अरमान को टक्कर मारी। फिर उन्नाव के अटवा खुर्द के रहने वाले संजय पटेल की पत्नी साधना पटेल, उनकी मां मीना देवी और 6 साल के बेटे दीक्षांत को टक्कर मारी।

नहीं बच सका दीक्षांत

गंभीर रूप से घायल दीक्षांत को सबसे पहले निजी अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद सरोजनी नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  रेफर किया गया। यहां पर डॉक्टरों ने दीक्षांत को मृत घोषित कर दिया।

ड्राइवर फरार

हादसे के बाद आरोपी ने अपने साथ बैठी लड़की को कार से उतारा और फिर फरार हो गया। कार लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही थी।

ये खबर भी पढ़ें:लखनऊ में सामने आया लव जिहाद का मामला, नौकरी-प्यार का झांसा देकर लड़कियों को फंसाने की साजिश बेनकाब

लड़का-लड़की दोनों नाबालिग

कार स्विफ्ट डिजायर बताई जा रही है। कार चलाने वाला लड़का और उसके साथ बैठी लड़की दोनों नाबालिग हैं। दोनों अवध कॉलेज स्कूल में पढ़ते हैं। पुलिस ने लड़की को अरेस्ट कर लिया और आरोपी गौरव की तलाश कर रही है।

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों से कुकर्म का आरोप, जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने लगाई याचिका, 2 बच्चों को कोर्ट में किया पेश

कार ने ऑटो में भी मारी टक्कर

एक्सीडेंट शाम को करीब 7 बजे कानपुर रोड पर हनुमान मंदिर के पास हुआ। कार ने E-रिक्शा ड्राइवर को टक्कर मारी। इसके बाद ऑटो में भी टक्कर मारी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article