/bansal-news/media/media_files/2026/02/21/lucknow-19-static-magistrates-found-absent-during-inspection-negligence-up-board-exam-duty-salary-stopped-hindi-zxc-2026-02-21-17-11-47.jpg)
UP Board Exam Duty Negligence: लखनऊ में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही सामने आने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। निरीक्षण के दौरान 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेट अनुपस्थित पाए गए, जिसके बाद जिलाधिकारी ने उनका वेतन रोकने का आदेश दिए हैं।
निरीक्षण में उजागर हुई लापरवाही
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन की ओर से किए गए औचक निरीक्षण में ये सामने आया कि 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर मौजूद नहीं थे। परीक्षा जैसे संवेदनशील कार्य में इस तरह कि गैरहाजिरी को प्रशासन ने गंभीर चूक मानी है। अधिकारियों का कहना है कि स्टैट्क मजिस्ट्रेट की मौजूदगी परीक्षा की पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी होती है। lucknow 19 static magistrates found absent
जिलाधिकारी का सख्त फैसला
निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से सभी 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेटों का वेतन अगले आदेश तक रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। UP Board exam administration
स्पष्टीकरण तलब, आगे कार्रवाई के संकेत
प्रशासन ने हैरहाजिर पाए गए सभी मजिस्ट्रेटों से स्पष्टीकरण भी मांगा है। अधिकारियों ने साफ किया कि अगर जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है। यूपी बोर्ड को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और किसी भी तरह की ढिलाई पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us