IAS Abhishek Prakash: सस्पेंडेड IAS अभिषेक प्रकाश से जुड़ा केस लखनऊ हाईकोर्ट से रद्द, शिकायतकर्ता ने मानी गलती, अब बहाली की उम्मीद

उत्तर प्रदेश में IAS अभिषेक प्रकाश को लखनऊ हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। राहत सोलर प्रोजेक्ट रिश्वत मामले में है। लखनऊ हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार का केस रद्द कर दिया है।

IAS Abhishek Prakash Corruption case canceled Lucknow High Court hindi news

IAS Abhishek Prakash Corruption case canceled: यूपी के सोलर प्रोजेक्ट रिश्वत केस में लखनऊ हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार का केस रद्द कर दिया है। शिकायतकर्ता ने हाईकोर्ट में गलती मान ली है। बिजनेसमैन ने कहा कि गलतफहमी में शिकायत हुई थी। IAS अभिषेक प्रकाश इसी मामले में सस्पेंड चल रहे हैं।

चार्जशीट और तलब का आदेश भी रद्द

लखनई हाईकोर्ट ने मामले में 15 मई 2025 को दाखिल चार्जशीट रद्द कर दी है। इसके साथ ही 17 मई को तलब करने का आदेश भी रद्द कर दिया गया है। STF की जांच के बाद एक्शन हुआ था। 20 मार्च 2025 को FIR दर्ज हुई थी।

20 मार्च को कारोबारी ने सीएम योगी से की थी शिकायत

20 मार्च को सीएम योगी से कारोबारी विश्वजीत दत्ता ने शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि उनका ग्रुप SEAL सोलर P6 प्राइवेट लिमिटेड यूपी मे सोलर सेल और सोलर ऊर्जा से जुड़े कलपुर्जे बनाने की यूनिट लगाना चाहता है। इसके लिए उन्होंने इन्वेस्ट UP के ऑफिस में और ऑनलाइन आवेदन किया था। मूल्यांकन समिति की मीटिंग हुई जिसमें आवेदन पत्र रखा गया। एक सीनियर IAS अधिकारी ने निकांत जैन का नंबर दिया था और कहा कि उससे बात कर लीजिए। वो कहेगा तो फाइल तुरंत पास हो जाएगी। जैन से बात की तो उसने 5 प्रतिशत कमीशन मांगा। कमीशन देने से इनकार करने पर निकांत जैन ने कहा कि कितना भी प्रयास कर लो, आना यहीं है।

IAS अभिषेक प्रकाश पर 20 करोड़ के घोटाले के आरोप

IAS अभिषेक प्रकाश पर लखनऊ में डिफेंस कॉरिडोर की जमीन घोटाले के आरोप भी हैं। लखनऊ में सरोजनीनगर तहसील के भटगांव गांव के पास डिफेंस कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण 2020-22 में हुआ था। यहां ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट सहित रक्षा संबंधी यूनिट लगनी है। उस वक्त अभिषेक प्रकाश लखनऊ के जिलाधिकारी थे। अधिग्रहण की प्रोसेस 2021 से शुरू हुई थी। उन पर आरोप है कि इस अधिग्रहण में फर्जी तरीके से दस्तावेजों में हेरफेर कर कई फर्जी आवंटियों के नाम जोड़े गए और करीब 20 करोड़ मुआवजा राशि का बंदरबांट किया।

ये खबर भी पढ़ें:हैदराबाद से आए भाई-बहन ने वाराणसी के होटल में की आत्महत्या, जांच में सामने आई ये वजह...

IAS अभिषेक प्रकाश को बहाली की उम्मीद

सोलर प्रोजेक्ट रिश्वत मामला हाईकोर्ट से रद्द होने के बाद अब उम्मीद है कि सस्पेंड चल रहे IAS अभिषेक प्रकाश को बहाल किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article