Haldiram Warehouse Raid: हल्दीराम वेयरहाउस से 1 क्विंटल एक्सपायर्ड मिठाइयां बरामद, लखनऊ में मिला 55.91 लाख का नकली मावा

Haldiram Warehouse Raid: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने लखनऊ के विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान हल्दीराम के वेयर हाउस सहित कई कोल्ड स्टोरेज और संस्थानों से भारी मात्रा में मिलावटी और एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ बरामद किए गए।

haldiram

Haldiram Warehouse Raid: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने लखनऊ शहर के विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के दौरान हल्दीराम के वेयर हाउस सहित कई कोल्ड स्टोरेज और संस्थानों से भारी मात्रा में मिलावटी और एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ बरामद किए गए।

हल्दीराम वेयर हाउस में मिली 1 क्विंटल एक्सपायर्ड मिठाई

बता दें कि लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित हल्दीराम स्टोरेज में छापेमारी के दौरान करीब 1 क्विंटल 12 किलो एक्सपायर्ड सोनपापड़ी और राजभोग बरामद हुए। इसका अनुमानित मूल्य लगभग 45 हजार रुपए बताया गया है। टीम ने पूरे स्टॉक को मौके पर ही नष्ट करवा दिया है। वहीं असॉर्टेड पेड़ा, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, पेठा और गुजिया के नमूने भी लिए गए।

दुकानों में मिले मिलावटी मसाले

वहीं, लखनऊ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर 10415 किलो मसाले और खोया सीज किया। इसके अलावा स्वरूप कोल्ड स्टोरेज, ऐशबाग में कार्रवाई के दौरान 8499 किलो काली मिर्च और 378 किलो खोया सीज किया गया। कुल मिलाकर 10,415 किलो खाद्य पदार्थ, जिनकी अनुमानित कीमत 55.91 लाख रुपए है, को जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा सौंफ और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने भी जांच के लिए लिए गए।

लखनऊ के महानगर स्थित ग्लोब कैफे से पनीर और गुझिया के नमूने संग्रहित किए गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि सभी नमूनों को विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लखनऊ में मिला बड़ी मात्रा में नकली मावा

बता दें कि अभियान के दौरान 112 किलोग्राम खाद्य पदार्थ, जिसकी अनुमानित कीमत 45 हजार रुपए है, को मौके पर नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की ‘फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स’ टीम ने 26 फरवरी को सीतापुर रोड स्थित मड़ियांव क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। लोगों को खुले में बिकने वाले चटक रंगीन पापड़ और कचरी के सेवन से बचने की सलाह दी। 

अधिकारियों ने बताया कि इन उत्पादों में अक्सर प्रतिबंधित सिंथेटिक रंगों का उपयोग किया जाता है, जो पेट की गंभीर बीमारियों, पाचन तंत्र की गड़बड़ी, बच्चों में एलर्जी और लंबे समय में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। वहीं, हल्दीराम जैसे देश के बड़े ब्रांड में मिलावटी मिठाई निकलने के बाद से ही लोग हैरान हैं। 

यह भी पढ़ें:Rangbhari Ekadashi 2026: काशी विश्वनाथ धाम में रंगभरी एकादशी पर रंगोत्सव की धूम, 1100 किलो फूलों से होली खेलेंगे कृष्ण

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article