Unnao Expressway Bus Accident: उन्नाव में एक्सप्रेसवे पर डबल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़ीं दो रोडवेज बसें, तीन यात्रियों की मौत

उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से दो रोडवेज बसें अलग-अलग समय पर टकरा गईं। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 31 लोग घायल हुए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।

unnao lucknow agra expressway roadways bus truck accident 3 died 31 injured hindi news zxc

Unnao Expressway Bus Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर रविवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से अलग-अलग समय पर दो रोडवेज बसों की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 31 यात्रियों के घायल होने की खबर सामने आई है। 

पहला हादसा आधी रात को हुआ

हादसा सिरधरपुर और देवखरी गांव के पास किलोमीटर संख्या 226 के करीब हुई। रात करीब 12 बजे आगरा फोर्ट डिपो की एक रोडवेड बस पीछे से सड़क घेरकर खड़े ट्रक में जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 5 एंबुलेंस की मदद से घायलों को बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। Unnao accident 3 died

दूसरा हादसा ट्रक हटाते समय

पहले हादसे के बाद पुलिस क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने में जुटी थी। रात करीब 2:30 बजे जब ट्रक को प्रीतमपुरा चौकी ले जाया जा रहा था, तभी आगरा फोर्ट डिपो की ही दूसरी रोडवेज बस भी उसी ट्रक में पीछे से टकरा गई। इस दूसरी टक्कर में 3 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 17 और लोग घायल हो गए। 

घायलों का इलाज और जांच जारी

पुलिस ने सभी घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और शवों को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय के मुताबिक ट्रक सड़क किनारे खड़ा था और शुरुआती जांच में दोनों हादसों की वजह चालक की झपकी आना बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।  unnao lucknow agra expressway accident

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article