Kanpur IT Raid: कानपुर में हीरा, SS और दुलारे ज्वेलर्स शोरूम पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड

(रिपोर्टर - अनुराग श्रीवास्तव) कानपुर में 3 ज्वेलरी शोरूम पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापा मारा। विभाग को इन सभी ज्वेलरी प्रतिष्ठानों में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत मिली थी।

Kanpur Jewelers IT Raid heera SS Dularey hindi news

Kanpur IT Raid: कानपुर के फेमस सर्राफा बाजार में बुधवार को अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया जब आयकर विभाग की टीमों ने शहर के 3 अलग-अलग इलाकों के ज्वेलरी शोरूम पर एक साथ छापेमारी की। ये कार्रवाई बिरहाना रोड, नयागंज और लाल बंगला इलाके में हुई, जहां डिपार्टमेंट की टीमों ने हीरा ज्वेलर्स, SS ज्वेलर्स और दुलारे ज्वेलर्स पर डॉक्यूमेंट्स और स्टॉक की जांच शुरू की।

वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत पर छापा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभाग को इन सभी ज्वेलरी शोरूम में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर ये छापा मारा गया।

dularey jewellers

बुधवार दोपहर डेढ़ बजे पहुंची IT की टीम

बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आयकर विभाग की टीम 5 लग्जरी गाड़ियों से इन ज्वेलर्स शोरूम पर पहुंचीं थी। टीमों ने तुरंत शोरूम के मेन गेट बंद करा दिए और आने-जाने वालों पर रोक लगा दी। आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिसमें PAC के जवान भी शामिल थे। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। कर्मचारियों को दुकान के अंदर ही रोका गया और किसी को बाहर जाने या अंदर आने की इजाजत नहीं थी।

heera kanpur

आवास में दस्तावेजों की तलाश

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिरहाना रोड की हीरा ज्वेलर्स में टीम ने दस्तावेजों, खातों और स्टॉक की जांच शुरू की। इसी तरह नयागंज के SS ज्वेलर्स और लाल बंगले के दुलारे ज्वेलर्स में भी कार्रवाई की सूचना है। सूत्रों का कहना है कि इन तीनों शोरूम के अलावा कुछ अन्य स्थानों पर भी जांच की जा रही है। ऐसे में आयकर अधिकारियों ने दुकानों के सामने आवासीय परिसरों में भी दस्तावेजों की तलाशी ली और संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की।

raid

ये खबर भी पढ़ें:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में बच्चों से कुकर्म का आरोप: जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने लगाई याचिका, 2 बच्चों को कोर्ट में किया पेश

कब तक चलेगी कार्रवाई

ये छापेमारी 1-2 दिनों तक जारी रह सकती है। विभाग के अधिकारी खातों, लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड, बिलों और ज्वेलरी स्टॉक की बारीकी से जांच कर रहे हैं। बाजार में खबर फैलते ही अन्य व्यापारियों में भी खलबली मच गई। कई व्यापारी अपने दस्तावेजों की जांच करने लगे और सतर्क हो गए।

सर्राफा बाजार कानपुर का प्रमुख ज्वेलरी सेंटर

कानपुर में बिरहाना रोड सर्राफा बाजार कानपुर का प्रमुख ज्वेलरी सेंटर है, जहां सोना-चांदी और हीरे जवाहरात का बड़ा कारोबार होता है। ऐसे में आयकर विभाग की ये कार्रवाई पूरे बाजार पर असर डाल सकती है। विभाग का फोकस काले धन, फर्जी लेन-देन और टैक्स चोरी से जुड़े मामलों पर है। यदि जांच में कोई बड़ी अनियमितता सामने आई तो आगे संयुक्त कार्रवाई या कानूनी कदम उठाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article