कानपुर देहात सुसाइड: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मरने से पहले किया पोस्ट, "जवानी में मरने का कुछ मजा ही अलग है"

(रिपोर्ट -उदय प्रकाश) रनिया थाना क्षेत्र के विसायकपुर गांव में 19 वर्षीय युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। घटना से पहले सोशल मीडिया पोस्ट ने जांच को और गंभीर बना दिया है।

kanpur Dehat Raniya Suicide 19 year old suicide social media post before death hindi zxc

Kanpur Dehat Suicide: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र के विसायकपुर गांव के 19 साल के युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक ने फांसी लगाने से पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसमें उसने लिखा, "जवानी में मरने का कुछ मजा ही अलग है"। बता दें कि युवक का शव घर के कमरे में फांसी के फंटे से लटका मिला, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

मामला रनिया थाना क्षेत्र के विसायकपुर गांव का है। जहां 19 साल के रमेश ने सोमवार की रात अपने कमरे में सोने गया। परिजनों के अनुसार करीब सुबह 4 बजे जब घर के लोग जागे तो उन्होंने वीरू को कमरे अंदर फांसी के फंदे से लटका देखा। ये देखते ही परिजनों के होश उड़ गए और चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।  Kanpur Dehat 19 year old suicide case

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस 

जैसे ही घटना की सूचना मिली रनिया थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कमरे और आसपास के हिस्से की बारीकी से जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।  Raniya suicide 

सोशल मीडिया पोस्ट ने खड़े किए सवाल

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक युवक ने घटना से करीब 17 घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक रील पोस्ट की थी। इस पोस्ट में लिखा था, जवानी में मरने का मजा ही कुछ अलग है। पुलिस इस पोस्ट को गंभीरता से लेते हुए यह जांच कर रही है कि कहीं युवक किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक परेशानी या अन्य कारणों से गुजर तो नहीं रहा था।

सोशल मीडिया पोस्ट ने खड़े किए सवाल

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक युवक ने घटना से करीब 17 घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक रील पोस्ट की थी। इस पोस्ट में लिखा था, जवानी में मरने का मजा ही कुछ अलग है। पुलिस इस पोस्ट को गंभीरता से लेते हुए यह जांच कर रही है कि कहीं युवक किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक परेशानी या अन्य कारणों से गुजर तो नहीं रहा था।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

युवक की असमय मौत से पिता रामबली समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन किसी भी तरह के विवाद या परेशानी की स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने और परिजनों व करीबियों से पूछताछ के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article