Kanpur Dehat EECO Accident: तेरहवीं में शामिल हो कर लौट रहे परिवार की ईको कार बेकाबू हो कर तालाब में गिरी, 4 की मौत

कानपुर के शिवली-कल्याणपुर मार्ग पर ईको कार तालाब में गिर गई। तेरहवीं संस्कार से लौट रहे अग्निहोत्री परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं। चालक लापता है, पुलिस तलाश कर रही है।

kanpur dehat -eeco-car-accident-agnhotri-family-pond-fall 4 died hindi news zxc

Kanpur Dehat EECO Accident: उत्तर प्रदेश के कानपुर में ईको कार बेकाबू हो कर तालाब में गिर गई। तेरहवीं सस्सकार में शामिल हो कर लौट रहा अग्निहोत्री परिवार ईको कार से सफर कर रहा था, तभी अचानक कार अनियंत्रित हो कर  सड़क किनारे तालाब में जा गिरी। हादसे में 4 लोगों की मौत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल हो गया। up accident news

तेरहवीं संस्कार से लौटते वक्त हुआ हादसा

हादसा कानपुर के आवास विकास कल्याणपुर निवाली राजकिशोर अग्निहोत्री अपने परिवाल के साथ औरेया जिले के सहयाल गांव सास की तेरहवी संस्कार में शामिल होने गए थे। शुक्रवार शाम करीब 7:40 बजे परिवार लौट रहा था, तभी शिवली-कल्याणपुर मार्ग पर बैरी गांव के पास सांचुला माता मंदिर के नजदीक उनकी ईको कार अचानक नियंत्रण खो बैठी औक सड़क किनारे बने तालाब में जा गिरी। 

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

कार के तालाब में गिरते ही आसपास के मौजूद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद के शिवली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।  

ये भी पढ़ें - ट्रंप का टैरिफ गैर कानूनी: डोनाल्ड ट्रंप को यूएस सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, कोर्ट ने टैरिफ को अवैध बताया, ट्रंप ने फैसले को "शर्मनाक" बताया

मृतकों और घायलों की पहचान

CHC में डॉक्टरों ने राजकिशोर अग्निहोत्री (60), उनकी पत्नी स्नेहलता (55), बहू राखी उर्फ हिमांशू अग्निहोत्री (35) और दो वर्षीय पौत्र शिव को मृत घोषित कर दिया। हादसे में कृतिका अग्निहोत्री (30), सुधा (45) पत्नी संजय वाजपेई, वानी अग्निहोत्री (3), कान्हा (4) और सुधांशु (24) घायल हुए हैं, जिनका इलाज सीएचसी में चल रहा है। 

ये भी पढ़ें - Holi Special Train: गोरखपुर रूट से दिल्ली के लिए दो होली स्पेशल ट्रेनें, जानिए डेट और पूरा शेड्यूल

चालक लापता, तलाश जारी

हादसे के बाद से ईकोर कार का चालक राजकुमार लापता बताया जा रहा है। पुलिस और गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक भी तालाब में डूब गया हो सकता है।  

ये भी पढ़ें - यूपी में शिक्षा मित्रों की सैलरी बढ़ी: अब 10 हजार की जगह हर महीने मिलेंगे 18 हजार रुपये, सीएम योगी का ऐलान, जानें और क्या मिलेगा फायदा

पुलिस का आधिकारिक बयान

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि तालाब में गिरने से 4 लोगों की डूबकर मौत हुई है। अन्य घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। चालक की तलाश लगातार की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।  

ये भी पढ़ें - UP Police Transfer 2026: गोरखपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 26 दरोगा व पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article