Holi Special Train: गोरखपुर रूट से दिल्ली के लिए दो होली स्पेशल ट्रेनें, जानिए डेट और पूरा शेड्यूल

होली पर यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे ने गोरखपुर रूट से दो होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। नई दिल्ली-सुपौल और दिल्ली-सीतामढ़ी स्पेशल ट्रेनें 20 फरवरी से 8 मार्च तक तय तिथियों पर संचालित होंगी।

Holi Special train Gorakhpur route Delhi Supaul Delhi Sitamarhi Special Train hindi news zxc

Holi Special Train: होली के मौके पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत भरा फैसला लिया है। गोरखपुर के रास्ते दिल्ली, सुपौल और सीतामढ़ी को जोड़ने वाली दो होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों का संचालन फरवरी से मार्च तक होगा।  Holi Special Train Gorakhpur Route

दिल्ली, सुपौल और सीतामढ़ी से कर सकेंगे यात्रा 

होली के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर रूट से दो विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। इससे दिल्ली, सुपौल और सीतीमढी की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ूी सुविधा मिलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली और दिल्ली-सीतामढ़ी-नई दिल्ली होली स्पेशल ट्रेनें तय कार्यक्रम के अनुसार चलेंगी।   Delhi Supaul Holi Train

नई दिल्ली-सुपौल होली स्पेशल का संचालन कार्यक्रम 

गाड़ी संख्या 04060/04059  नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली होली स्पेशल 20 फरवरी से 6 मार्च तक नई दिल्ली से और 22 फरवरी से 8 मार्च तक सुपौल से चलाई जाएगी। ये ट्रेन कुल 15 फेरों में संचालिच होगी। इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए शयनयान श्रेणी (Sleeper Class) के 8 और साधारण द्वितीय श्रेणी (General Class) के 6 कोच लगाए जाएंगे।  Delhi Sitamarhi Special Train

04060 नई दिल्ली-सुपौल होली स्पेशल नई दिल्ली से रात 9:35 बजे रवाना होकर कानपुर सेंट्रल और ऐशबाग होते हुए अगले दिन दोपहर 3:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसके बाद देवरिया और छपरा के रास्ते तीसरे दिन सुबह 4:00 बजे सुपौल पहुंचेगी। वापसी में 04059 सुपौल-नई दिल्ली होली स्पेशल सुबह 7:00 बजे सुपौल से चलकर बरौनी, छपरा और देवरिया होते हुए रात 9:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और अगले दिन शाम 4:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

दिल्ली-सीतामढ़ी होली स्पेशल का पूरा विवरण

इसके अलावा गाड़ी संख्या 04010/04009 दिल्ली-सीतामढ़ी-दिल्ली होला स्पेशल का संचालन दो फेरों में किया जाएगा। ये ट्रेन दिल्ली से 26 फरवरी और 5 मार्च को तथा सीतामढ़ी से 27 फरवरी और 6 मार्च को चलेगी। इस ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी, शयनयान. वातानुकूलित तृतीय इकोऩॉमी (AC 3 Economy), वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (AC 3 Tier), वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (AC 2 Tier) और वातानुकूलित प्रथम श्रेणी (AC First Class) के कोच शामिल होंगे। 

04010 दिल्ली-सीतामढ़ी होली स्पेशल रात 11:05 बजे दिल्ली से चलकर बरेली और सीतापुर होते हुए अगले दिन दोपहर  2:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और कप्तानगंज व नरकटियागंज के रास्ते रात 10:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। वहीं 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली होली स्पेशल रात 11:55 बजे सीतामढ़ी से प्रस्थान कर गोरखपुर से सुबह 9:00 बजे चलकर सीतापुर जंक्शन और बरेली होते हुए रात 11:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article