UP Police Transfer 2026: गोरखपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 26 दरोगा व पुलिसकर्मियों का तबादला, देखें लिस्ट

रिपोर्ट - प्रेम चंद चौहान गोरखपुर UP Police Transfer 2026 के तहत गोरखपुर में 26 निरीक्षक, उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया। कई को पुलिस लाइन से थानों में और कुछ को एक थाने से दूसरे थाने भेजा गया। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया।

Gorakhpur Police transfer 2026 26 inspector sub inspector transfer list UP Police transfer 2026 hindi news zxc

UP Police Transfer 2026: गोरखपुर में जनहित एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार कुल 26 निरीक्षक/उपनिरीक्षक एवं अन्य पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से उनके वर्तमान तैनाती स्थल से हटाकर नए स्थानों पर नियुक्त किया गया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित कर्मचारी तत्काल अपने नए कार्यस्थल के लिए रवाना होकर कार्यभार ग्रहण करें तथा अनुपालन की सूचना विभाग को उपलब्ध कराएं।

सूची के अनुसार कई पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से विभिन्न थानों में भेजा गया है, जबकि कुछ को एक थाने से दूसरे थाने में स्थानांतरित किया गया है।  

WhatsApp Image 2026-0

जानें किसे कहां भेजा 

प्रमुख रूप से निरीक्षक दीनानाथ सरोज को अपराध शाखा खजनी, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र यादव को सहजनवा, उपनिरीक्षक अजय यादव को एसओजी, उपनिरीक्षक नवल किशोर सिंह को थाना एएस, उपनिरीक्षक विश्वनाथ ठाकुराई को कैंपियरगंज, उपनिरीक्षक संतोष कुमार राय को बड़हलगंज तथा उपनिरीक्षक रमेश साहनी को पिपराइच थाना भेजा गया है।

इसके अलावा उपनिरीक्षक आशुतोष वर्मा को यातायात शाखा, उपनिरीक्षक दीनानाथ यादव को खोराबार, उपनिरीक्षक विजय शंकर यादव को गगहा, उपनिरीक्षक राजीव तिवारी को बड़हलगंज, उपनिरीक्षक भगवान बक्स सिंह को बांसगांव, उपनिरीक्षक नीरज सिंह को खोराबार तथा उपनिरीक्षक परवेज अहमद को बेलीपार थाना में नई जिम्मेदारी दी गई है।

अन्य तबादलों में उपनिरीक्षक सुधांशु यादव को कैंपियरगंज, उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी एवं देव प्रकाश यादव को खजनी, उपनिरीक्षक रविन्द्र तोमर को बेलीपार, उपनिरीक्षक अनीश कुमार सिंह को पिपराइच, उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव को बेलीपार, उपनिरीक्षक विरेंद्र कुमार मौर्य को झंगहा, उपनिरीक्षक संदीप सिंह को चौरी चौरा, महिला उपनिरीक्षक पूजा वर्मा को महिला थाना, उपनिरीक्षक सज्जन शरण को झंगहा तथा उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव को गगहा भेजा गया है। वहीं आरक्षी राजेश कुमार यादव का भी राजघाट से बेलघाट थाना में तबादला किया गया है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह फेरबदल कार्य प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। ये 

ये भी पढ़ें - यूपी में शिक्षा मित्रों की सैलरी बढ़ी: अब 10 हजार की जगह हर महीने मिलेंगे 18 हजार रुपये, सीएम योगी का ऐलान, जानें और क्या मिलेगा फायदा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article