Bhojpuri Singer Nisha Upadhyay: शादी समारोह में भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय का फूटा गुस्सा, भरे मंच पर एंकर को मारी चप्पल

Bhojpuri Singer Nisha Upadhyay: यूपी के गोरखपुर में एक शादी समारोह के दौरान भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय और स्टेज एंकर के बीच जमकर विवाद हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

up (11)

Bhojpuri Singer Nisha Upadhyay: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सिंगर निशा उपाध्याय का एक वीडियो इस वक्त लोगों को हैरान कर रहा है जिसमें वो सरेआम शो के एंकर को मारने के लिए सैंडल तक निकालती दिख रहीं है। वो गुस्से से आगबबूला दिख रही हैं और उन्हें लोग शांत करवाते नजर आ रहे हैं।

भोजपुरी सिंगर ने मंच पर मारी एंकर को चप्पल

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक शादी समारोह के दौरान भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय और स्टेज एंकर के बीच जमकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि 21 फरवरी की रात, गोरखपुर में एक शादी समारोह में परफॉर्म करने पहुंचीं निशा उपाध्याय का स्टेज पर एंकर से कहासुनी हो गई।

मामला तब बिगड़ा जब एंकर ने उनके “रेट” को लेकर टिप्पणी कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एंकर ने स्टेज से मजाकिया अंदाज में कहा एक गाना दस हजार, दो गाने बीस हजार… या कुछ और? बस यही बात निशा उपाध्याय को बुरी लग गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि वह गुस्से में स्टेज पर पहुंचती हैं और हाथ में सैंडल लेकर एंकर की ओर बढ़ती हैं। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया और मामला शांत कराया।

निशा ने लगाए एंकर पर बॉडी शेमिंग के आरोप

बाद में सिंगर को स्टेज से उतारकर होटल के कमरे में भेज दिया गया। निशा उपाध्याय का कहना है कि एंकर पहले भी उनकी बॉडी, शादी और निजी जीवन को लेकर टिप्पणी कर चुका था। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं था जब उनके सम्मान को ठेस पहुंची। वहीं, इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग दो गुटों में बंट गए हैं। कुछ लोग सिंगर के कदम को सही बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि सार्वजनिक मंच पर संयम रखना चाहिए था। अब इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंच चुकी है और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:Lucknow Court Bomb Threat: लखनऊ कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, रात को आया एडीजी को धमकी भरा ईमेल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article