UP Deputy CM Accident: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की गाड़ी से टकराई गाय, बरेली में हुआ हादसा, देखें वीडियो

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की गाड़ी से एक गाय टकरा गई। जब बरेली में बजरंग ढाबा के सामने से उनका काफिला गुजर रहा था, तब ये हादसा हुआ।

UP Deputy CM accident video cow collides with Keshav Prasad Maurya car hindi news

रिपोर्ट - दीपक कुमार

UP Deputy CM Accident: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य हादसे का शिकार हो गए। बरेली में उनकी गाड़ी से एक गाय टकरा गई। बजरंग ढाबा के सामने से काफिला गुजरने के दौरा हादसा हुआ।

वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, डिप्टी सीएम सुरक्षित

दरअसल, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार रात का काफिला एयरपोर्ट की ओर जा रहा था, तभी 
पीलीभीत बाईपास पर बजरंग ढाबे के पास उनकी कार के सामने अचानक एक गाय आ गई, जिससे वाहन की जोरदार टक्कर हो गई। हालांकि इस हादसे में उपमुख्यमंत्री को किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई है, लेकिन उनके वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दूसरी गाड़ी से डिप्टी सीएम को पहुंचाया एयरपोर्ट

दुर्घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को संभाला और उपमुख्यमंत्री को तत्काल दूसरी गाड़ी में बैठाकर सुरक्षित हवाई अड्डे के लिए रवाना किया। इस घटना के कारण सड़क पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा और वाहनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ।

निजी और राजनीतिक कार्यक्रमों में आए थे बरेली

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य निजी और राजनीतिक कार्यक्रमों के सिलसिले में बरेली पहुंचे थे। उन्होंने दिवंगत विधायक श्याम बिहारी लाल के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद वे बदायूं में विधायक हरीश शाक्य के आवास पर गए, जहां उन्होंने उनकी माता के निधन पर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

वीआईपी मूवमेंट के दौरान अधिक मुस्तैदी के निर्देश

इस सुरक्षा चूक और सड़क हादसे को गंभीरता से लेते हुए बरेली के जिलाधिकारी (DM) अविनाश सिंह ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। वीआईपी (VIP) मूवमेंट के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन को अधिक मुस्तैद रहने की जरुरत है। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को लिखित निर्देश भेजकर इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों से आवारा पशुओं के प्रबंधन पर उचित कदम उठाने को कहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article